इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने श्री मेहंदीपुर बालाजी महाराज के दिव्य दर्शन कर देश, प्रदेश, कोटद्वार तथा श्री बालाजी मंदिर से जुड़े समस्त श्रद्धालुओं के सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की कामना की। आश्रम का वातावरण गुरु वंदना, भजन-कीर्तन और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत रहा।

