दिल्लीराज्यराष्ट्रीय

सामाजिक कार्यों की सबसे बड़ी क्राउड फंडिंग साइट बनी मिलाप

नई दिल्ली : आठ साल पहले जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए समाज को जोड़ने के लक्ष्य के साथ शुरू हुई क्राउड फंडिंग वेबसाइट मिलाप आज देश की सबसे बड़ी क्राउड फंडिंग साइट बन गई है। आज की तारीख में इस प्लेटफॉर्म से दुनियाभर के 120 देशों के लोग जुड़े हैं, जो विभिन्न सामाजिक कार्यों के लिए सहर्ष सहायता करते हैं। अब तक मिलाप ने देश में 50000 से ज्यादा निजी और सामूहिक जरूरतों में मदद की है।
2010 में ग्रामीण गरीबों के लिए एक माइक्रो लेंडिंग प्लेटफॉर्म के रूप में मिलाप की शुरुआत हुई थी। यह अब धीरे-धीरे एक बड़े मंच में बदल गया है। इसके जरिये लोग चिकित्सा, शिक्षा, खेल, आपदा राहत, पर्यावरण और पशु कल्याण के लिए धन जुटाते हैं। मिलाप के सह-संस्थापक और प्रेसीडेंट अनोज विश्वनाथन ने कहा, “क्राउड फंडिंग प्लेटफार्म के रूप में हमारा लक्ष्य लोगों को किसी की जरूरत के वक्त सीधे मदद करने में सक्षम बनाना है। पिछले 8 वर्षों में मिलाप एक पसंदीदा मंच बन गया है। क्राउड फंडिंग आपात स्थितियों में धन की जरूरत को पूरा करने का एक तेज और आसान तरीका हो सकता है।“ पिछले साल दिल्ली में दुष्कर्म की शिकार आठ महीने की बच्ची के परिजनों की मदद के लिए मिलाप ने भारत के अलावा अमेरिका और फिनलैंड जैसे देशों से 18000 डॉलर जुटाने में सफलता हासिल की थी।
मिलाप का मुख्य फोकस क्राउड फंडिंग लीडर के रूप में इस मंच को पारदर्शी और भरोसेमंद बनाना है। दाताओं के विश्वास और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए उनसे जुड़े डाटा की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाता है। साथ ही भुगतान गेटवे के लिए नवीनतम तकनीक का प्रयोग किया जाता है। अनोज विश्वनाथन ने कहा कि प्रौद्योगिकी के इस दौर में, ऑनलाइन समुदाय के लिए सामाजिक अच्छाई का काम करने की असीमित संभावनाएं हैं और मिलाप इस क्रांति की मशाल जलाए हुए है।
Share This Post:-
Post Views: 12 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *