दिल्लीराज्यराष्ट्रीयहरियाणा

मनोहर लाल ने कहा कि हमारे लिए गर्व का विषय है कि अंतराष्ट्रीय सौर संगठन का मुख्यालय गुरूग्राम (हरियाणा) में स्थापित है।

नई दिल्ली।हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कल्पना चावला हरियाणा सौर पुरस्कारों के लिए भारत के डाॅ भीमसिंह व संयुक्त अरब अमीरात की डाॅ आयशा अलनुऐमी के नामों की  घोषणा करते हुए कहा कि सौर उर्जा क्षेत्र में इनका योगदान वैज्ञानिकों को सदैव प्रेरित करेगा। प्रत्येक पुरस्कार प्राप्तकर्ता को पुरस्कार स्वरूप  24 लाख 40 हजार रूपये प्रदान किए जाएंगे।
            वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित किए गए  अंतराष्ट्रीय सौर संगठन (International Solar Alliance) के तृतीय सम्मेलन में नई दिल्ली में हरियाणा भवन में कल्पना चावला हरियाणा सौर पुरस्कारों  की घोषणा करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार ने अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला की चिरस्थायी स्मृति में कल्पना चावला हरियाणा सौर पुरस्कार स्थापित किए हैं। इन पुरस्कारों के स्थापित होने से पूरे विश्व में वैज्ञानिकों को सौर उर्जा क्षेत्र में न केवल प्रोत्साहन मिलेगा अपितु कन्याओं को बचाने व शिक्षा के माध्यम से सशक्तिकरण की दिशा में चल रहे ‘बेटी बचाओ-बेटी पढाओ’ अभियान को और अधिक बल मिलेगा।

        हरियाणा के मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में बताया  कि कल्पना चावला का जन्म 17 मार्च,1962 को करनाल (हरियाणा) में हुआ और अपनी प्रारंभिक स्कूली शिक्षा करनाल से ही पूरी की। कल्पना चावला ने वर्ष 1982 में पंजाब इंजीनियरिंग काॅलेज,चंडीगढ़ से वैमानिकी यांत्रिकी में स्नातक डिग्री प्राप्त की। कल्पना चावला वर्ष 1982 में संयुक्त राज्य अमेरिका चली गई और वर्ष 1984 में अंतरिक्ष इंजीनियरिंग में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की। इसके उपरांत कल्पना चावला ने वर्ष 1986 में दूसरी स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की और अमेरिका से की वर्ष 1988 में अंतरिक्ष इंजीनियरिंग में पी एच डी की उपाधि प्राप्त की। कल्पना चावला ने वर्ष 1995 में नासा में अतंरिक्ष यात्री का पद ग्रहण किया। कल्पना चावला का वर्ष 1996 में प्रथम बार अंतरिक्ष यात्रा के लिए चयन हुआ।  कल्पना चावला प्रथम भारतीय अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री और प्रथम भारतीय महिला अंतरिक्ष यात्री थी। वर्ष 2003 में 01 फरवरी को कोलंबिया अंतरिक्ष यान दुर्घटना में मरने वाले सात सदस्यीय अंतरिक्ष यात्री दल में कल्पना चावला भी शामिल थी।
             हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि हमारे लिए गर्व का विषय है कि अंतराष्ट्रीय सौर संगठन का मुख्यालय गुरूग्राम (हरियाणा) में स्थापित है। कल्पना चावला हरियाणा सौर पुरस्कारों की स्थापना के लिए हरियाणा सरकार ने अंतराष्ट्रीय सौर संगठन के साथ एक समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर किया था। इसके लिए 10 करोड़ रूपये की समग्र निधी निर्धारित की गई है।
       उल्लेखनीय है कि कल्पना चावला हरियाणा सौर पुरस्कार के लिए चयनित डाॅ भीम सिंह भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान,दिल्ली में इलेक्ट्रीकल इंजीनियरिंग विभाग में प्रौफेसर के पद पर कार्यरत हैं। इसी क्रम में कल्पना चावला हरियाणा सौर पुरस्कार के लिए चयनित डाॅ आयशा अलनुऐमी
संयुक्त अरब अमीरात में दुबई विद्युत एवं जल प्राधिकरण में सौर नवीकरण केंद्र की निर्देशक हैं।
        नई दिल्ली में हरियाणा भवन में कार्यक्रम में हरियाणा अक्षर उर्जा विकास अभिकरण के निदेशक डाॅ हनीफ कुरैशी भी शामिल रहे।

Share This Post:-
Post Views: 20 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *