Post Views: 0
हल्द्वानी में हर महीने लगेगी यथार्थ हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉक्टरों की ओपीडी
● उत्तराखंड गोल्डन कार्ड धारक मरीज भी उठा सकेंगे उपचार का लाभ
दिल्ली/हल्द्वानी, 18 जुलाई 2026। यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, ओमेगा-1 (परी चौक के पास), ग्रेटर नोएडा ने हल्द्वानी में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। इसमें डॉ. वेद प्रकाश, डायरेक्टर एवं हेड ऑफ़ डिपार्टमेंट – कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी ने एक 68 वर्षीय मरीज के सफल इलाज की जानकारी दी, जिसकी मुख्य धमनी (एओर्टा) में गंभीर सूजन (एब्डॉमिनल एओर्टिक एन्यूरिज्म) हो गई थी।
डॉ. वेद प्रकाश ने बताया कि केदार नाथ (68 वर्ष) तेज पेट दर्द और कब्ज की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचे थे। शुरुआत में यह सामान्य पेट की समस्या लग रही थी, लेकिन जांच में पता चला कि उनके पेट की मुख्य धमनी में खतरनाक सूजन थी, जो दोनों तरफ की धमनियों तक फैल चुकी थी। धमनी कभी भी फट सकती थी, जिससे जान का खतरा था। इसके अलावा मरीज को किडनी में पथरी और शरीर की अन्य रक्त वाहिकाओं से जुड़ी समस्याएं भी थीं।
मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने EVAR (एंडोवैस्कुलर एन्यूरिज्म रिपेयर) नामक आधुनिक तकनीक से इलाज किया। इस प्रक्रिया में बिना बड़ी सर्जरी किए, रक्त वाहिकाओं के रास्ते एक विशेष स्टेंट डालकर कमजोर धमनी को मजबूत किया जाता है। साथ ही एक अन्य प्रभावित धमनी का भी सफल उपचार किया गया। इलाज के बाद मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर अस्पताल से छुट्टी पा गया।
डॉ. वेद प्रकाश ने कहा, “मैं आर्टरी में होने वाली यह सूजन बेहद खतरनाक होती है और अक्सर इसके लक्षण देर से दिखाई देते हैं। समय पर जांच और सही इलाज न मिलने पर धमनी फट सकती है, जिससे मरीज की जान जा सकती है। EVAR जैसी आधुनिक तकनीक से बिना बड़ी सर्जरी के सुरक्षित इलाज संभव है और मरीज जल्दी स्वस्थ हो जाता है। खासकर उच्च रक्तचाप, मधुमेह, धूम्रपान करने वाले और बुजुर्ग लोगों को पेट या पीठ में लगातार दर्द होने पर तुरंत जांच करानी चाहिए।”
डॉ. देवाशीष गुप्ता, जनरल फिजिशियन एवं कार्डियोलॉजिस्ट, एस.के. नर्सिंग होम एंड हॉस्पिटल ने कहा, “लगातार पेट या पीठ दर्द को सामान्य समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय पर जांच और विशेषज्ञ डॉक्टर से इलाज कराने से कई गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है।”
इस अवसर पर यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ने घोषणा की कि हल्द्वानी में हर महीने एक्सपर्ट्स की ओपीडी आयोजित की जाएगी, ताकि उत्तराखंड के मरीजों को स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञ परामर्श मिल सके। जरूरत पड़ने पर उन्हें ग्रेटर नोएडा स्थित यथार्थ हॉस्पिटल में उन्नत उपचार की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
अस्पताल ने यह भी बताया कि उत्तराखंड गोल्डन कार्ड धारक मरीज यथार्थ हॉस्पिटल में उपलब्ध पात्र उपचार और परामर्श सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं, जिससे उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं आसानी से मिल सकेंगी।
Related