राष्ट्रीय

खरगे का सरकार पर तीखा हमला: “सदन में आएं अमित शाह, बयान दें या इस्तीफा दें”

 17 दिन से जारी गतिरोध पर कांग्रेस अध्यक्ष ने उठाए सवाल, कहा- जनता और संसद दोनों की अनदेखी कर रही सरकार

 

Amar sandesh नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र में जारी गतिरोध को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। संसद परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए खरगे ने मांग की कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सदन में उपस्थित होकर संबंधित मुद्दे पर अपना बयान दें और विपक्ष के सवालों का जवाब दें।

खरगे ने कहा कि लोकसभा और राज्यसभा दोनों में विपक्ष की एक ही मांग है कि गृह मंत्री सदन में आएं और पूरे मामले पर अपनी स्थिति स्पष्ट करें। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 17 दिनों से विपक्ष लगातार चर्चा और बयान की मांग कर रहा है, लेकिन सरकार इस पर गंभीरता नहीं दिखा रही है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि यदि प्रधानमंत्री सोशल मीडिया पर रात में बयान दे सकते हैं, तो संसद में आकर सदस्यों के सवालों का जवाब क्यों नहीं दिया जा रहा। उन्होंने कहा कि संसद जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों का सर्वोच्च मंच है और इसकी उपेक्षा जनता के जनादेश की उपेक्षा के समान है।

“डिबेट से क्यों भाग रही सरकार?

खरगे ने कहा कि विपक्ष सदन को बाधित करना नहीं, बल्कि चर्चा चाहता है। उनका कहना था कि यदि सरकार सदन में बयान देती है और चर्चा शुरू होती है, तो इस गतिरोध का समाधान निकल सकता है।

उन्होंने सरकार पर सवालों से बचने का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि सरकार के पास जवाब है तो उसे संसद में आकर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि विपक्ष केवल इतना चाहता है कि गृह मंत्री सदन में आएं, अपना पक्ष रखें और बहस होने दें।सदन में नहींसकते तो इस्तीफा दें”।

श्री खरगे ने अपने बयान में सरकार पर बेहद तीखा प्रहार करते हुए कहा कि यदि जिम्मेदार मंत्री सदन में आकर अपनी बात रखने के लिए तैयार नहीं हैं तो उन्हें पद छोड़ देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सदन के भीतर विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है और सत्ता पक्ष के सांसदों के जरिए विरोध कराया जा रहा है।

उन्होंने सभापति से भी विपक्ष को अपनी बात रखने का पर्याप्त अवसर देने की अपील की। खरगे ने कहा कि विपक्ष जनता और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा चाहता है और लोकतांत्रिक व्यवस्था में सरकार को सवालों का जवाब देना चाहिए।

सत्र के लगभग वॉश आउट होने पर सरकार को ठहराया जिम्मेदार

जब मीडिया ने श्री खरगे से पूछा  कि सत्र के केवल दो दिन शेष हैं और लगभग पूरा सत्र हंगामे की भेंट चढ़ गया है, जबकि सरकार विपक्ष को इसके लिए जिम्मेदार बता रही है, तो उन्होंने इस आरोप को खारिज कर दिया।

सांसद खरगे ने कहा कि विपक्ष चर्चा के लिए तैयार है और सवाल यह है कि सरकार चर्चा से क्यों बच रही है। उन्होंने कहा कि यदि सदन नहीं चल पा रहा है तो इसकी जिम्मेदारी सरकार की है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को भी इसकेसी लिए जिम्मेदार ठहराया।

श्री खरगे ने दोहराया कि विपक्ष की मांग स्पष्ट है सदन में आइए, बयान दीजिए, चर्चा कीजिए और समस्या का समाधान निकालिए।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *