दिल्लीराज्य

जेटली राजकोष मजबूत बनाने की परीक्षा में अनुत्तीर्ण रहे : चिदंबरम

नई दिल्ली, । पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने आज कहा कि 2018-19 के बजट में वित्त मंत्री अरुण जेटली राजकोषीय मजबूती की परीक्षा में अनुत्तीर्ण हुए हैं और इसके गंभीर परिणाम सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि 2017-18 के लिए राजकोषीय घाटे का लक्ष्य सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 3.2 फीसदी पर रखा गया था लेकिन इसके 3.5 फीसदी पर पहुंचने का अनुमान है। जेटली के बजट भाषण खत्म करने के बाद अपनी प्रतिक्रिया में चिदंबरम ने कहा, ‘‘वित्त मंत्री राजकोषीय मजबूती की परीक्षा में विफल रहे हैं और इसके गंभीर परिणाम होंगे।’’

Share This Post:-
Post Views: 15 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *