दिल्लीराष्ट्रीय

“समुद्र में दुश्मनों की हर चाल पर भारत की पैनी नजर: अहमदाबाद में सुरक्षा को लेकर बड़ा मंथन”

Amar sandesh नई दिल्ली/अहमदाबाद। देश की समुद्री सीमाओं, तेल एवं गैस प्रतिष्ठानों तथा महत्वपूर्ण ऊर्जा संरचनाओं की सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से 21 मई 2026 को अहमदाबाद में 138वीं अपतटीय सुरक्षा समन्वय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भारतीय तटरक्षक बल के महानिदेशक परमेश शिवमणि ने की।

बैठक में भारतीय तटरक्षक बल, भारतीय नौसेना, भारतीय वायुसेना, गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय, जल सर्वेक्षण विभाग, नौवहन महानिदेशालय, खुफिया ब्यूरो, तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम तथा विभिन्न राज्यों की पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान बदलते वैश्विक और क्षेत्रीय सुरक्षा हालात, आधुनिक युद्ध तकनीकों, मानव रहित उड़न यंत्रों से उत्पन्न खतरों तथा अंडमान-निकोबार क्षेत्र में बढ़ रही समुद्री खोज गतिविधियों पर गंभीरता से चर्चा की गई। समिति ने समुद्री क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने, विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने और किसी भी खतरे की स्थिति में संयुक्त कार्रवाई को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया।

अधिकारियों ने कहा कि देश की ऊर्जा संपत्तियों और समुद्री प्रतिष्ठानों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा सभी सुरक्षा एजेंसियां पूरी सतर्कता और समन्वय के साथ कार्य कर रही हैं, ताकि किसी भी चुनौती का समय रहते मुंहतोड़ जवाब दिया जा सके।

अमर संदेश को यह जानकारी भारतीय तटरक्षक बल के जनसंपर्क अधिकारी कमांडेंट Amit Uniyal के माध्यम से प्रदान की।

Share This Post:-
Post Views: 24 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *