दिल्लीराज्यराष्ट्रीय

डीजेए चुनाव मे सभी पदो पर र्निविरोध चुनाव  

    नई दिल्ली   – नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया से सम्बद्ध दिल्ली जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के चुनाव में खेल टुडे के संपादक राकेश थपलियाल को अध्यक्ष, “दैनिक भास्कर” के राजनीतिक संपादक के. पी. मलिक को ‘महासचिव’ और राष्ट्रीय समाचार के सम्पादक नरेश गुप्ता को कोषाध्यक्ष चुना गया है। उपाध्यक्ष पद पर उषा पाहवा, ज्ञानेंद्र सिंह, सुजान सिंह और पंकज कुमार यादव को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है।
    दिल्ली जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के चुनाव अधिकारी रास बिहारी ने नामांकन वापसी के बाद सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव की घोषणा की। सचिव पद पर हीरेंद्र राठौर, रणवीर सिंह और जी एन शर्मा चुने गए हैं।
    कार्यकारिणी सदस्य के लिए आनन्द राणा, अशोक किंकर, फजले गुफरान, नफे राम यादव, अशोक बर्थवाल, संजय गुप्ता, सुनील बाल्यान, सुभाष चंद्र, राहुल कौशिक, अंजलि भाटिया, राजेश कुमार भसीन, प्रोबीर कुमार दत्ता , मनोज कुमार दीक्षित, दीप्ती अंगरिश और अमित कुमार को चुना गया है।
Share This Post:-
Post Views: 21 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *