उत्तराखण्डराज्यराष्ट्रीय

कोटद्वार के बाजारों में उमड़ी भारी भीड़ कोरोना गाइड लाइन को रखा ताक पर

शिवाली कोटद्बार। आज कर्फ्यू के बीच सरकार द्वारा दी गई ढील से बाजारों में भारी भीड़ दिखाई दी। इस दौरान लोगों ने कोरोना गाइड लाइन को भी ताक पर रख दिया।पुलिस और प्रशासन कहीं भी लोगों को गाइड लाइन का पालन कराते हुए नहीं दिखाई दिया।

भारी भीड़ के चलते जगह-जगह जाम की स्थिति बनी रही। भीड मैं लोगों से लाॅक डाउन का पालन कराना पुलिस-प्रशासन के लिए भी एक चुनौती बनता जा रहा है। इस बात को एसडीएम योगेश मेहरा भी स्वीकार कर रहे हैं।

हालांकि गत माह कोरोना गाइड लाइन का पालन कराने के लिए एसडीएम योगेश मेहरा एक दिन के लिए खुद मैदान में उतरे भी थे, लेकिन उसका कोई खास असर देखने को नहीं मिला। बाजारों में भीड का यही हाल रहा तो एक बार फिर कोटद्वार में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ जाएगा।

Share This Post:-
Post Views: 9 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *