दिल्लीराष्ट्रीय

एसबीआई के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता, मिलेंगी बीमा और बैंकिंग की विशेष सुविधाएं”

Amar sandesh नई दिल्ली। भारत सरकार के शहरी विकास मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली नवरत्न कंपनी NBCC (India) Limited ने अपने कर्मचारियों को बेहतर वित्तीय सुरक्षा और बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से State Bank of India (एसबीआई) के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं।

15 मई 2026 को हुए इस समझौते के तहत एनबीसीसी कर्मचारियों को समग्र कॉर्पोरेट वेतन पैकेज (Corporate Salary Package – CSP) का लाभ मिलेगा। इस अवसर पर एनबीसीसी के निदेशक (वित्त) श्री अंजीव कुमार जैन, एसबीआई के उप महाप्रबंधक श्री अश्विन पी. कुलकर्णी सहित दोनों संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

समझौता ज्ञापन पर एसबीआई की ओर से श्रीमती ज्योत्सना रानी मोहाराना, उप महाप्रबंधक तथा एनबीसीसी की ओर से श्री संजीव कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन एवं प्रशासन) ने हस्ताक्षर किए।

इस करार के माध्यम से कर्मचारियों को व्यक्तिगत एवं दुर्घटना बीमा, स्थायी एवं अस्थायी दिव्यांगता समूह जीवन बीमा, स्वास्थ्य बीमा, टॉप-अप सुविधाएं तथा ऋण सुविधाओं में विशेष छूट जैसे कई वित्तीय सुरक्षा लाभ प्राप्त होंगे।

एनबीसीसी और एसबीआई के बीच हुआ यह समझौता सरकारी उपक्रमों के कर्मचारियों के हितों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Share This Post:-
Post Views: 26 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *