उत्तराखण्डदिल्ली

“गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी की बड़ी पहल: लालढांग चिल्लरखाल मार्ग पर जनता को राहत दिलाने के लिए सीईसी चेयरमैन से सीधी मुलाकात”

Amar sandesh दिल्ली। लालढांग–चिल्लरखाल मार्ग पर “कमर्शियल वाहन” शब्द को लेकर बने भ्रम और स्थानीय जनता की समस्याओं को दूर कराने के लिए पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा गठित सेंट्रल एम्पावर्ड कमेटी (सीईसी) के चेयरमैन चंद्र प्रकाश गोयल से महत्वपूर्ण मुलाकात की। इस दौरान जनहित से जुड़ा विस्तृत प्रतिवेदन भी सौंपा गया।

मुलाकात में सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि कोटद्वार और आसपास के क्षेत्रों के हजारों लोग देहरादून और हरिद्वार आने-जाने के लिए मिनी बस, टैक्सी, मैक्स एवं अन्य सार्वजनिक परिवहन सेवाओं पर निर्भर हैं। यह मार्ग क्षेत्रीय जनता के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, बाजार और दैनिक जरूरतों तक पहुंच का प्रमुख माध्यम है।

उन्होंने यह भी अवगत कराया कि लालढांग चिल्लरखाल मार्ग को खोलने का महत्वपूर्ण निर्णय माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने इसी विषय पर दायर याचिका की सुनवाई के दौरान दिया था।

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने आग्रह किया कि “कमर्शियल वाहन” शब्द की व्याख्या करते समय स्थानीय जनता की व्यावहारिक कठिनाइयों और जनभावनाओं को प्राथमिकता दी जाए, ताकि आम नागरिकों को राहत मिल सके और उनका दैनिक जीवन प्रभावित न हो।

इस पर सीईसी चेयरमैन चंद्र प्रकाश गोयल ने भरोसा दिलाया कि सेंट्रल एम्पावर्ड कमेटी स्थानीय लोगों की समस्याओं एवं जनहित के पहलुओं को गंभीरता से समझते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय की अनुशंसा करेगी।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *