उत्तराखण्डराज्यराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री श्री रावत ने राज्य से सम्बन्धित विषयों पर गृह मंत्री से वार्ता की।

मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने  नई दिल्ली में केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट की। उन्होंने केन्द्रीय गृह मंत्री से उत्तराखण्ड में एक अतिरिक्त अर्द्ध-सैनिक प्रशिक्षण संस्थान एवं भर्ती केन्द्र की स्थापना के सम्बन्ध में विचार-विमर्श किया। मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि उत्तराखण्ड सैनिक बाहुल्य प्रदेश है तथा राज्य के युवा भी देश सेवा के कार्य को प्राथमिकता देते है। प्रदेश मंे एक अतिरिक्त अर्द्ध-सैनिक प्रशिक्षण संस्थान एवं अर्द्ध-सैनिक भर्ती केन्द्र की स्थापना से नवयुवकों को सेना एवं अर्द्ध सेना बलों से जुडने के अधिक अवसर उपलब्ध हो सकेंगे। मुख्यमंत्री श्री रावत ने बी00डी0पी0(बोर्डर एरिया डेवलपमेन्ट प्रोजेक्ट) के अधीन संचालित योजनाओं के सम्बन्ध में भी केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन योजनाओं के क्रियान्वयन से सीमान्त क्षेत्रों के विकास में तेजी आयेंगी तथा पलायन की समस्या के समाधान में भी मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री श्री रावत ने राज्य से सम्बन्धित अन्य विषयों पर भी गृह मंत्री से वार्ता की।

Share This Post:-
Post Views: 11 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *