दिल्लीराज्यराष्ट्रीय

हर कार्यकर्ता सरकार की जनहित की योजनाओं को जनता के बीच लेकर जाए——जे पी नड्डा

दिल्ली। आज भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा पदाधिकारी बैठक पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के कर कमलों से दीप प्रज्वलन के साथ विधिवत प्रारंभ हुई। कार्यक्रम में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ-साथ भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजकुमार चाहर किसान मोर्चा के प्रभारी एवं पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री भूपेन्द्र यादव, व केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री श्री कैलाश चौधरी के साथ-साथ किसान मोर्चा के सभी नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

इस मौके पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा ने कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा के सभी पदाधिकारियों को सरकार की योजनाओं और जनता के बीच एक सेतु की भूमिका निभाने का संदेश दिया।

उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि दायित्व और पद में अंतर होता है। पद केवल एक विजिटिंग कार्ड मात्र हैं किंतु दायित्व में जिम्मेदारी व कर्तव्य-बोध भी होता है। किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं को अपनी जिम्मेदारी व कर्तव्यों को समझते हुए मूलतः कार्यकर्ता समाज के लिए नेता और पार्टी के लिए विस्तारक की भूमिका निभानी चाहिए।किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं को एक राजनीतिक विद्यार्थी की तरह रहना चाहिए, जीवन में हर समय कुछ नया सीखने की प्रवृत्ति बनानी चाहिए।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने ई-चिंतन कार्यक्रम शुरू किए हैं उसी परिपाटी पर भाजपा किसान मोर्चा को हर 15 दिन पर प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ अलग-अलग विषयों पर ई-चिंतन आयोजित करने चाहिए। उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों के हितों के लिए 70 सालों में जो नहीं हुआ वह मात्र 7 सालों में किया है। किसानों की आय दोगुनी करने के लिए प्रधानमंत्री ने किसानों को बिचौलियों के चंगुल से निकालने के लिए तीन कृषि लेकर आए। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना ,सॉइल हेल्थ कार्ड योजना, प्रधानमंत्री किसान क्रेडिट योजना नीम कोटेड यूरिया जिनका लाभ सीधे किसानों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब तक देश के 10 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में 1.36 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि पहुंचाई जा चुकी है। कोरोना काल में ही चार किस्तों में 60,000 करोड़ रुपये से अधिक राशि किसानों के खाते में पहुंची है। इतना ही नहीं, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने DAP पर प्रति बोरी खाद की सब्सिडी भी बढ़ा कर 1,200 रुपये अर्थात् मूल्य का 50% कर दी है जिससे किसानों को काफी लाभ हुआ है। किसानों के लिए 3,000 रुपये मासिक पेंशन की व्यवस्था भी की गई है। जो लोग एमएसपी के ख़त्म होने का भ्रम फैला हो रहे थे, उन्हें ये मालूम होना चाहिए कि इस बार एमएसपी पर गेहूं और धान, दोनों की रिकॉर्ड खरीद हुई है जो अब तक का उचतम स्तर है। इससे रिकॉर्ड संख्या में करोड़ों किसानों को लाभ हुआ है।

भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राज कुमार चाहर ने राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक में विशेष मार्गदर्शन के लिए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का धन्यवाद करते हुये बताया कि भाजपा किसान मोर्चा का कार्यकर्ता पार्टी द्वारा निर्देशित सभी कार्यक्रमों को अमलीजामा पहनाने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। उन्होंने कहा की राष्ट्रीय अध्यक्ष , द्वारा दिए गए मूल मंत्र सेवा ही संगठन के तहत है किसान मोर्चा ने कोरोना काल में वन डिस्टिक वन हेल्प डेस्क सफलतापूर्वक देशभर में संचालित किए हैं। भारत सरकार की सभी किसान हितैषी नीतियों को जनता तक पहुंचाने का काम भी हम कर रहे हैं। भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के तहत 9.5 करोड़ किसानों के खाते में आठवीं क़िस्त के रूप में 22,000 करोड रुपए डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर स्कीम के तहत उनके खाते में भेजने और डीएपी खाद पर 140% की सब्सिडी देने पर भी प्रधानमंत्री का धन्यवाद दिया। उन्होंने इस मौके पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को विश्वास दिलाते हुए कहां कि पार्टी के द्वारा जो भी निर्देश होंगे, उनका किसान मोर्चा का कार्यकर्ता अक्षरशः पालन करेगा।

किसान मोर्चा राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक को पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं किसान मोर्चा के प्रभारी श्री भूपेंद्र यादव का भी मार्गदर्शन मिला। श्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी किसानों की आय दोगुनी करने का एकमात्र उद्देश्य है कि कैसे हैं गांव बचे, गरीब बचे और देश बचे। इसी मूल मंत्र के साथ किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं को अपने-अपने प्रदेशों में अपने क्षेत्र-विशेष तथा परिस्थिति विशेष के अनुसार किसानों के कृषि से संबंधित गतिविधियों में सहभागी होना चाहिए। किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं को जीवंतता के साथ लोगों के साथ व्यवहारिक दृष्टिकोण अपनाना चाहिए।

राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक को केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने भी सम्भोधित किया जिसमें उन्होंने मोदी सरकार द्वारा किए गए किसान हितैषी कार्यों की चर्चा की एवं विशेष रूप से कृषि उत्पादक संगठन एफपीओ अधिक से अधिक बने जिससे किसान अधिक से अधिक लाभान्वित हो सके। किसान मोर्चा गोष्ठियों के माध्यम से किसानों में जनजागृति लाए इस पर विशेष मार्गदर्शन मिला।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *