दिल्लीराज्यराष्ट्रीय

कोरोना के विरुद्ध इस जंग में भी देशवासियों के जीवन को बचाना ही मोदी सरकार ने अपना परम कर्तव्य माना-शाह

नई दिल्ली।केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा है कि भारतवासियों की सुरक्षा और स्वस्थ जीवन ही मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन के बाद अपने ट्वीट्स में श्री शाह ने कहा कि “कोरोना के विरुद्ध इस जंग में भी देशवासियों के जीवन को बचाना ही मोदी सरकार ने अपना परम कर्तव्य माना।उन्होंने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए इस संकल्प को पुनः दोहराया है”।
केन्द्रीय गृह मंत्री ने यह भी कहा कि “मैं सभी से करबद्ध निवेदन करता हूँ कि इस आपदा से लड़ने में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की ’जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं’ की अपील को अपने जीवन का मंत्र बनायें और स्वयं को व अपने परिजनों को सुरक्षित रखें। एक संयुक्त व संकल्पित भारत के रूप में ही हम इस आपदा से जीत सकते हैं”।

Share This Post:-
Post Views: 21 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *