दिल्लीराष्ट्रीय

कर्मचारियों के नए आइडिया ने बचाए करोड़ों रुपये, गेल ने किया देशभर की टीमों का सम्मान

वित्त वर्ष 2024-25 में 110 क्वालिटी सर्किल परियोजनाएं सफल; सीएमडी दीपक गुप्ता ने विजेता टीमों को किया सम्मानित

Amar sandesh नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी ऊर्जा कंपनी गेल (इंडिया) लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2024-25 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली क्वालिटी सर्किल (QC) परियोजनाओं को सम्मानित किया। कंपनी मुख्यालय में 21 जुलाई 2026 को आयोजित CMD Trophy Award Ceremony में गेल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (CMD) दीपक गुप्ता ने विजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए।

इस अवसर पर निदेशक (वित्त) एस.के. सिन्हा तथा मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO) रजनेश सिंह भी उपस्थित रहे।

गेल के अनुसार, वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान कंपनी की विभिन्न इकाइयों में 110 क्वालिटी सर्किल परियोजनाएं सफलतापूर्वक पूरी की गईं। कठोर मूल्यांकन प्रक्रिया के बाद उन परियोजनाओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने परिचालन उत्कृष्टता, गुणवत्ता सुधार, लागत में कमी और सतत व्यावसायिक विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया।

समारोह को संबोधित करते हुए गेल के सीएमडी दीपक गुप्ता ने विजेता टीमों को बधाई देते हुए कहा कि क्वालिटी सर्किल पहल नवाचार, परिचालन उत्कृष्टता और सतत विकास की संस्कृति को मजबूत करती है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के नवाचारी विचार और टीमवर्क ही गेल को भविष्य के लिए और अधिक सक्षम संगठन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

CMD ट्रॉफी से पाटा की ‘उमंग-3’ टीम को सम्मानित किया गया। टीम ने LLDPE-2 यूनिट में स्क्रू कन्वेयर से होने वाले पॉलिमर रेजिन पाउडर के नुकसान को 50 प्रतिशत तक कम कर कंपनी की लागत बचाने में उल्लेखनीय सफलता हासिल की।

प्रथम उपविजेता का पुरस्कार राजमुंदरी की ‘ऑप्टिमा’ टीम को मिला। टीम ने डिंडी-नरसापुर 14 इंच पाइपलाइन में संभावित जोखिम की पहचान कर संभावित नुकसान को टालने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

द्वितीय उपविजेता का पुरस्कार छैंसा की ‘ऊर्जा संचय’ टीम को प्रदान किया गया। टीम ने प्राकृतिक गैस वेंटिंग से होने वाली ऊर्जा हानि और कार्बन उत्सर्जन को कम करने की परियोजना पर कार्य करते हुए लगभग 5 लाख एससीएम प्राकृतिक गैस की रिकवरी और उल्लेखनीय लागत बचत सुनिश्चित की।

इसके अलावा पाटा की ‘ऊर्जा संरक्षण’ टीम और नोएडा की ‘रुपया सेतु’ टीम को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। इन टीमों ने क्रमशः ऊर्जा दक्षता बढ़ाने तथा विदेशी मुद्रा लेनदेन की निगरानी के लिए इन-हाउस विश्लेषणात्मक डैशबोर्ड विकसित कर कंपनी को महत्वपूर्ण लाभ पहुंचाया।

गेल ने सभी प्रतिभागी एवं विजेता टीमों को बधाई देते हुए कहा कि कर्मचारियों की नवाचारी सोच, सामूहिक प्रयास और उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता ही कंपनी की निरंतर प्रगति और सतत विकास का आधार है।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *