Post Views: 0
के. आर. मोहम्मद कासिम की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति, दक्षिण भारत में सॉफ्ट हॉकी को मिलेगी नई रफ्तार
Amar sandesh नई दिल्ली मई। राजधानी दिल्ली स्थित नेशनल स्पोर्ट्स क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित सॉफ्ट हॉकी लीग ऑफ इंडिया का भव्य प्रेस सम्मेलन शनिवार को खेल जगत में नई चर्चा और उत्साह का केंद्र बन गया। सम्मेलन में देशभर से पहुंचे खेल पदाधिकारियों, खिलाड़ियों, सामाजिक प्रतिनिधियों और मीडिया जगत की प्रतिष्ठित हस्तियों ने भाग लिया।
अमेच्योर सॉफ्ट हॉकी फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आशुतोष पंत के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सॉफ्ट हॉकी लीग ऑफ इंडिया के नेशनल वाइस चेयरमैन डॉ. आदित्य नाग ने की।
सम्मेलन के दौरान डॉ. आदित्य नाग ने नेपाल में आयोजित दक्षिण एशियाई सॉफ्ट हॉकी चैम्पियनशिप-2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत को “नए भारत की खेल शक्ति” बताते हुए कहा कि अब सॉफ्ट हॉकी गांव-गांव और शहर-शहर तक पहुंचेगी। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में भारत सॉफ्ट हॉकी के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान बनाएगा।
प्रेस को संबोधित करते हुए डॉ. नाग ने कहा कि संगठन देशभर में युवाओं को खेलों से जोड़ने, नशामुक्ति एवं स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने तथा विद्यालयों और महाविद्यालयों में सॉफ्ट हॉकी को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय अभियान शुरू करेगा। उन्होंने कहा कि “युवा शक्ति ही राष्ट्र शक्ति है और सॉफ्ट हॉकी उसी ऊर्जा को नई दिशा देने का माध्यम बनेगी।”
प्रेस सम्मेलन मीडिया के सामने के. आर. मोहम्मद कासिम को दक्षिण India संयोजक एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने की घोषणा की गई। संगठन ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में दक्षिण भारत में सॉफ्ट हॉकी का तेजी से विस्तार होगा।
सम्मेलन में वक्ताओं ने कहा कि सॉफ्ट हॉकी केवल खेल नहीं बल्कि अनुशासन, नेतृत्व, टीम भावना और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक बनती जा रही है। कार्यक्रम का माहौल पूरे समय उत्साह, ऊर्जा और राष्ट्रभावना से सराबोर दिखाई दिया।
कार्यक्रम के अंत मे जहां खेल विकास और युवा सशक्तिकरण को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
Related