उत्तराखण्डराज्यराष्ट्रीय

धीरेंद्र प्रताप प्यारी पहाड़न रेस्टोरेंट्स गए शरारती तत्वों द्वारा की गई शरारत की की निंदा

देहरादून।उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप आज लगातार दूसरे दिन प्यारी पहाड़न रेस्टोरेंट गये और इस रेस्टोरेंट् को चलाने वाली गढ़वाल के नैनीडांडा विकासखंड की बेटी प्रीति मैदोलिया का उत्साहवर्धन किया ।

धीरेंद्र प्रताप जो कल भी वहां गए थे और उन्होंने शरारती तत्वों को चेतावनी दी और कहा शरारती तत्व लोकतंत्र का मजाक ना उड़ाए ।

इस मौके पर उन्होंने प्रीति और उनकी माता श्रीमती नीलम मैनदोलिया से भेंट कर विश्वास दिलाया कि कांग्रेस का सारा नेतृत्व श्री हरीश रावत श्री प्रीतम सिंह श्री किशोर उपाध्याय और कांग्रेस अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल शामिल है,अपनी पहाड़ की बेटी के स्वरोजगार के प्रयासों का पूर्ण समर्थन करते हैं।
उन्होंने कहा कि प्रीति ने हिम्मत करके स्वरोजगार को खोला है और अपने क्षेत्र के चार अन्य लोगों को भी अपने रोजगार में स्थान दिया है। उन्होंने धामी सरकार से मांग की है, कि इस तरह की युवतियां जो स्वरोजगार कर रही हैं या जो वाहनों को लेकर रोड पर भी चलती है कई बार उन पर भी फब्तियां काशी जाती है ।ऐसे तत्वों को सजा देने के लिए कड़े प्रावधान बनाएं और पुलिस को भी सखक्ति से निर्देश दें ऐसे शरारती तत्वों को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भिजवाए। इस मौके पर धीरेन्द्र प्रताप के साथ राज्य आंदोलनकारी समिति के सचिव नरेंद्र भी मौजूद रहे।

Share This Post:-
Post Views: 30 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *