दिल्लीराज्यराष्ट्रीय

दिल्ली पुलिस जवान कोरोना वैक्सीन के पहले हकदार-डाॅ0 जौली

दक्षिण दिल्ली, 11 जनवरी 2021ः दक्षिण दिल्ली जिला के तिगड़ी पुलिस स्टेशन में उपस्थित विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए भाजपा नेता डाॅ0 विजय जौली ने ‘‘दिल्ली पुलिस के जवानों व अधिकारियों को, कोरोना वैक्सीन का पहला हकदार’’ बताया।

कोरोना के समय बिना पीपीई किट, केवल फेस मास्क व दस्तानों के साथ कोरोना संक्रमित क्षेत्रों को बिना समय सीमा निर्धारण के पुलिस जवानों ने ड्यूटी निभाई। कोरोना व लाॅकडाउन में उत्कृष्ट जनसेवाओं के लिए 98 पुलिसकर्मियों को डाॅ. जौली शाॅल ओढ़ाकर तथा प्रशस्ति पत्र द्वारा सम्मानित किया। कार्यक्रम का आयोजन अधिकार सोसईटी (एनजीओ) अध्यक्ष बृजपाल उपाध्याय ने किया।

इस अवसर पर डाॅ. जौली संग एसीपी दिल्ली पुलिस अखिलेश स्वरूप यादव, तिगड़ी थाना अध्यक्ष आर.पी. मीना, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष बलराम बिंदल, डाॅ. दिनेश उपाध्याय, अरविंद कुमार, समकेश सिद्धू, गोकुलेश भारद्वाज, भाजपा संगम विहार वार्ड-77एस अध्यक्ष प्रमोद बघेल, देवली वार्ड-76 अध्यक्ष प्रीतम सिवास, संगम विहार वार्ड-78एस संजीव भड़ाना, दिलावर सिंह राजपाल सिवास, विनोद पासवान, गम्भीर सिंह राजौरा, विनो वर्मा, फुर्कान खाॅन, दुष्यंत शर्मा, रामू प्रधान, कुसुम सेमवाल, साधना ठाकुर व रजनी आदि उपस्थि रहे।  

Share This Post:-
Post Views: 19 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *