दिल्लीराज्यराष्ट्रीय

दयानंद वत्स को एनसीसी अचीवर अवार्ड 2022 से सम्मानित किया

दिल्ली।प्रख्यात शिक्षाविद् और भारत के वरिष्ठ पत्रकार दया नंद वत्स को आज दिल्ली कैंट स्थित डीजी एनसीसी ऑडिटोरियम में डीजी एनसीसी लेफ्टिनेंट जनरल श्री गुरबीरपाल सिंह ने एनसीसी अचीवर अवार्ड 2022 से सम्मानित किया ।ज्ञातव्य है कि उत्तरी बाहरी दिल्ली के बरवाला गाँव के निवासी दयानंद वत्स हंसराज कालेज में अध्ययन के दौरान वर्ष 1973-1976 में एनसीसी की 4-दिल्ली बटालियन में कैडेर रहे, और ‘बी’ प्रमाण पत्र धारक हैं। आज 49 साल बाद उनकी एनसीसी सेवाओं का सम्मान किया गया। समारोह का आयोजन श्री गिरीश निशाना, अध्यक्ष, एनसीसी एलुमनाई क्लब ऑफ दिल्ली द्वारा किया गया।

Share This Post:-
Post Views: 103 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *