अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ट्राइफेड ने आजीविका सृजन के क्षेत्र में 75 आदिवासी महिलाओं को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया
दिल्ली। पिछले कुछ वर्षों में, सभी क्षेत्रों में महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मान देने के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता रहा है फिर चाहे वो सांस्कृतिक के क्षेत्र में या आर्थिक, राजनितिक या फिर सामाजिक के क्षेत्र में हो । इस वर्ष आजादी का अमृत महोत्सव के अनुरूप,ट्राइफेड ने श्री बिश्वेश्वर टुडू, जनजातीय मामलों के राज्य मंत्री, श्री अनिल कुमार झा, सचिव,जनजातीय कार्य एवं श्री रामसिंह राठवा, ट्राइफेड के अध्यक्ष की गरिमामयी उपस्थिति में इस महत्वपूर्ण अवसर को मनाया गया। इस अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह में, उन पहलुओ और कार्यक्रमों पर ध्यान केंद्रित किया गया था जो देश भर से आदिवासी महिला कारीगरों और वन धन लाभार्थियों और आजीविका बढ़ाने की दिशा में उनके योगदान को प्रदर्शित करते हैं। हाइब्रिड मोड में आयोजित इस समारोह के अवसर का जश्न मनाते हुए ट्राइफेड ने आदिवासी महिला अचीवर्स के प्रयासों को मान्यता देकर 75 आदिवासी महिलाओं के योगदान को सराहा एवं सम्मानित किया जिन्होंने अपने समुदायों में बदलाव लाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। कार्यक्रम के दौरान उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं को उनके योगदान और उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए
Read More