दिल्ली

दिल्लीराज्यराष्ट्रीय

‘निशंक’ ने छात्रों को नए स्तर की ऊर्जा, सही दिशा अपनाने के लिए उत्साहित किया

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने नई दिल्ली में दिल्ली विश्वविद्यालय के 96वें वार्षिक दीक्षांत समारोह को संबोधित किया।

Read More
दिल्लीराज्यराष्ट्रीय

दिल्‍ली आदि महोत्‍सव 16 से 30 नवम्‍बर, 2019 के बीच दिल्‍ली-हाट में आयोजित होगा

दिल्ली आदि महोत्सव 16 से 30 नवम्बर, 2019 के बीच दिल्ली-हाट, आईएनए में आयोजित होगा। उद्घाटन समारोह में गृह मंत्री  अमित शाह मुख्‍य

Read More
दिल्लीराज्यराष्ट्रीय

‘द हंस फाउंडेशन’ की 10वीं वर्षगांठ पर आयोजित समारोह में पहुंचे देश-विदेश के प्रबुद्धजन

 दिल्ली।  दिल्ली के सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम में आयोजित द हंस फाउंडेशन की 10वीं वर्षगांठ पर आयोजित भव्य समारोह में पहुंचे

Read More
दिल्लीराज्यराष्ट्रीय

भारतीय स्‍टेट बैंक की नवीकृत शाखा, डॉ राजेन्द्र प्रसाद रोड (कृषि भवन), नई दिल्‍ली में खोली गई।

भारतीय स्‍टेट बैंक की एक नवीकृत शाखा, ई-लॉबी सहित  डॉ राजेन्द्र प्रसाद रोड (कृषि भवन), नई दिल्‍ली में खोली गई।

Read More
दिल्लीराज्यराष्ट्रीय

पूर्वांचल विकास समिति के संरक्षण में बचा हुआ है माडोडी तलाब: शकर सिंह

पुर्वांचल छट पूजा समिति के सदस्यों की मेहनत से सुरक्षित है माडोडी तलाब, समय-समय पर तलाब में नमक,चुना ओर अन्य 

Read More
दिल्लीराज्यराष्ट्रीय

संजीव नंदन सहाय ने विद्युत मंत्रालय के सचिव का पदभार संभाला

संजीव नंदन सहाय ने आज विद्युत मंत्रालय के सचिव के रूप में पदभार संभाला। इससे पूर्व वे विद्युत मंत्रालय में

Read More
दिल्लीराज्यराष्ट्रीय

सभी सरकारी विभागों में पुलिस विभाग ऐसा है जो बिना घड़ी देखे काम करता है : अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री  अमित शाह ने यहाँ जयसिंह रोड पर दिल्ली पुलिस के मुख्यालय का उद्घाटन करते हुए कहा कि भवन के निर्माण से लक्ष्यों की सिद्धि नहीं होती बल्कि भवन के अंदर भावनाओं का निरूपण जरूरी है। दिन रात ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों के प्रति नजरिया बदलने की जरूरत है, साथ ही पुलिस को भी जनता की संवेदनाओं को समझकर कार्य करने की आवश्यकता है तभी सकारात्मक छवि निर्माण हो सकेगा| केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि पुलिस की छवि बदलने के लिए सरकार के द्वारा कई कार्य किए जा रहे हैं हाल ही में  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पुलिस स्मारक का निर्माण किया गया जिसके माध्यम से पुलिस द्वारा किए गए चुनौती पूर्ण कार्यों तथा कई प्रेरणादायक घटनाओं को जनता के सामने रखा जा सकेगाश्री शाह ने दिल्ली आने वाले पर्यटकों से पुलिस स्मारक अवश्य जाने को कहाश्री शाह का कहना था कि आंतरिक सुरक्षा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली प्राथमिकता है जिसे मजबूत करने में पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका है। अमित शाह ने कहा कि पुलिस का इतिहास अत्यंत समृद्ध है। अपने बलिदानों और कर्तव्यों से कई बार पुलिस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किए हैं l उनका कहना था कि आज 70 साल बाद दिल्ली पुलिस खुद के घर में पहुंची है। अमित शाह ने कहा कि पुलिस हेडक्वार्टर के उद्घाटन के लिए सरदार पटेल की जयंती से उपयुक्त दूसरा दिन नहीं हो सकता। उनका कहना था कि सरदार पटेल एक ऐसे व्यक्तित्व थे जो अपने भाषणों से नहीं बल्कि अपने कार्यों से जाने गए। आजादी के आंदोलन के प्रमुख नेता, किसानों के हितैषी के रूप में सरदार पटेल की एक छवि सामने थी किंतु देश के गृह मंत्री बनने के बाद उनका नया रूप देखने को मिला। जब देश आजाद हुआ तो विभाजन से आहत था और रियासतों का मंत्रालय सरदार पटेल को दिया गया |श्री शाह ने कहा कि अलग-अलग भाषाओं, संस्कृतियों के कारण रियासतों को एक करने का कार्य अत्यंत दुर्लभ किंतु महत्वपूर्ण था। परंतु सरदार पटेल ने 550 से ज्यादा रियासतों को एक सूत्र में पिरो कर अखंड भारत का स्वरूप तय किया। इस दौरान कई प्रशासनिक चुनौतियों को भी ढृढ़ता के साथ हल किया। श्री शाह ने कहा कि सरदार पटेल ने आजाद भारत की प्रशासनिक नीवं रखने का काम भी किया। आजादी के पूर्व प्रशासन द्वारा गुलाम प्रजा से लगान वसूलने का काम किया जाता था किंतु आजादी के बाद प्रशासन द्वारा जन-सुधार के कार्य किए जाने लगे।  अमित शाह ने कहा कि देश की युवा पीढ़ी सरदार पटेल को जितना जानेगी उतना देश को जानेगी और जितना उनको अपने जीवन में उतारेगी उतना देश को आगे बढ़ाने में मदद करेगी।  अमित शाह ने कहा कि सरदार पटेल भारतीयता के प्रतीक थे तथा उन्होंने सरलता और सादगी के साथ जन-प्रतिनिधि के रूप में कार्य किया। श्री शाह ने कहा कि जब राज्य की संरचना हुई थी तो कानून व्यवस्था पहली आवश्यकता बनी। राज्य के विकास में कानून व्यवस्था का महत्वपूर्ण स्थान है, पुलिस के द्वारा आंतरिक सुरक्षा को मजबूती मिलती है। उनका कहना था कि पुलिस की नाकामियों को देखना आसान होता है किंतु देश के अंदर तमाम गलत गतिविधियों को जान की बाजी लगाकर रोकने का कार्य देखना चाहिये और आम-जन के द्वारा पुलिस को देखने का नजरिया बदलने की आवश्यकता है। देश के अंदर जाली नोट, आतंकवाद सहित कई समाज-विरोधी गतिविधियों को रोकने में पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका है।  अमित शाह ने यह भी कहा कि सभी सरकारी विभागों में पुलिस विभाग ऐसा है जो बिना घड़ी देखे काम करता है|

Read More
दिल्लीराज्यराष्ट्रीय

उत्तराखंड जौनसार के अमर शहीद केशरी चंद का जन्म शताब्दी वर्ष सम्पन्न

सी एम पपनैं नई दिल्ली। देश के स्वाधीनता आंदोलन की लड़ाई मे उत्तराखंड जौनसार बाबर के वीर सपूत केशरी चंद

Read More
दिल्लीराज्यराष्ट्रीय

हमें हमारी शिक्षण व्यवस्था को वैश्विक मानकों के अनुरूप बनाना होगा : ‘निशंक’

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री  रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री  संजय धोत्रे की उपस्थिति में नई

Read More