उत्तराखण्डराज्यराष्ट्रीय

थराली विधान सभा क्षेत्र से भाजपा विधायक मगनलाल साह का निधन

अमर संदेश। विगत काफी समय से बीमार चल रहे थराली विधान सभा क्षेत्र से भाजपा विधायक मगनलाल साह का रविवार रात 10 बजकर 45 मिनट पर निधन हो गया। आकस्मिक निधन से भाजपा कार्यकर्ता सकते में है।
आज कर्णप्रयाग स्थित अलकनंदा तथा पिण्डर के संगम पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत सहित अनेक कैबिनेट मंत्रियों एवं अन्य मंत्रियों तथा विधायकों ने उनके दाह संस्कार में शिरकत की।
इससे पूर्व तड़के आज सुबह 6 बजे मगनलाल साह का पार्थिव ‘ारीर देहरादून से उनके कर्णप्रयाग आवास पर लाया गया। जहॉ उनको अनेक स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और अन्य सैकड़ों लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित की तथा उनके पार्थिव ‘ारीर के अंतिम दर्शन किये।
स्व. मगनलाल साह के निधन को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने एक अपूर्णीय क्षति करार दिया है। उधर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं उत्तराखण्ड के पूर्व सी एम भुवन चंद खंडूडी ने भी उनके निधन पर गहन संवेदना व्यक्त की है। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद खंडूडी के करीबी माने जाने वाले स्व. मगनलाल साह का सक्रिय राजनीति में प्रवेश 1992 में हुआ। स्व. श्री साह दसवीं तक शिक्षा प्राप्त थे परंतु वह काफी प्रतिभाशाली एवं कुशल संगठनकर्ता थे। उन्होंने अपने दम पर सफल सर्राफा व्यापारी और ठेकेदार के रूप में अपना व्यवसाय स्थापित किया। वह काफी सहयोगी एवं मिलनसार व्यक्तित्व के स्वामी थे। 19 फरवरी को उपचार के लिए उन्हें देहरादून स्थित हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में दाखिल किया गया था।
उनके निधन पर “अमर संदेशष् द्वारा उनकी आत्मा की ‘ाॉति के लिए प्रभु़-से प्रार्थना करते हुए गहन संवेदना व्यक्त की जाती है।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *