Post Views: 0
अमर चंद्र
दिल्ली।देश की राजधानी Delhi से वर्षों से प्रकाशित हो रहा “सिंधी संवाद” समाचार पत्र समाज, संस्कृति और राष्ट्रहित के मुद्दों को मजबूती से उठाते हुए सरकार और समाज के बीच एक सशक्त सेतु का कार्य कर रहा है। समाचार पत्र के संपादक एवं वरिष्ठ पत्रकार समाजसेवी श्रीकांत भाटिया लंबे समय से सिंधी समाज की सभ्यता, संस्कृति और परंपराओं को देश-दुनिया तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
इसी कड़ी में आगामी 27 मई 2026 समय शाम 5बजे को Mavalankar Hall, रफी मार्ग में “सिंधी संवाद” समाचार पत्र एवं सिंधी अकादमी के तत्वावधान में एक विशाल सांस्कृतिक आयोजन का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम में सिंधी समाज की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक खान-पान, पहनावा, संगीत और सामाजिक विरासत को विशेष रूप से प्रस्तुत किया जाएगा।
कार्यक्रम में देशभर के सुप्रसिद्ध लोक कलाकार, गायक, समाजसेवी, बुद्धिजीवी एवं विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल होंगी। आयोजन का मुख्य उद्देश्य सिंधी समाज की सांस्कृतिक पहचान को नई पीढ़ी तक पहुंचाना और देश के प्रत्येक नागरिक को सिंधी समाज की गौरवशाली परंपराओं से परिचित कराना है।
अमर संदेश से बातचीत करते हुए वरिष्ठ पत्रकार श्रीकांत भाटिया ने कहा कि सिंधी समाज की संस्कृति केवल एक समुदाय की पहचान नहीं बल्कि भारत की विविधता और सांस्कृतिक समृद्धि का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने बताया कि आने वाली पीढ़ियों को अपनी जड़ों और परंपराओं से जोड़ने के उद्देश्य से ऐसे आयोजनों का लगातार आयोजन किया जाता रहा है।
सिंधी संवाद समाचार पत्र के संपादक श्री भाटिया ने बताया कि इस कार्यक्रम में विश्व प्रसिद्ध रॉकस्टार नील तलरेजा, और दिल्ली की सुप्रसिद्ध रॉकस्टार में ईना लखमानी अपनी मखमली आवाज के जादू से दर्शकों का मन मोह लेगी इसके साथ ही सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री वरदान टू फिल्म की अभिनेत्री सुमन चेलानी अहमदाबाद से आ रही है, साथ ही दिल्ली की संभ्रांत महिलाएं और 10 बच्चों का आकर्षण सिंधी पारंपरिक और सांस्कृतिक वेशभूषा में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों आयोजित होंगे , जो मौजूद सभी दर्शकों को अपनी कला से मनमोहित कर देंगे,ओर दिल्ली की ही सुप्रसिद्ध नित्यांगना वैशाली राज अपने ग्रुप के साथ एक और भी रंगारंग कार्यक्रम जो दिल्ली में पहली बार हमारे मंच पर इस मंच पर होने जा रहा है, यह कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण है।
उन्होंने कहा कि समाज की लोक संस्कृति, रहन-सहन, भाषा, खान-पान और पारंपरिक मूल्यों को संरक्षित करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। यही कारण है कि “सिंधी संवाद” समाचार पत्र वर्षों से सामाजिक जागरूकता और सांस्कृतिक संरक्षण के मिशन के साथ कार्य कर रहा है।
यह आयोजन न केवल सिंधी समाज की सांस्कृतिक विरासत को सम्मान देगा, बल्कि देश की सांस्कृतिक एकता और सामाजिक सौहार्द का भी संदेश देगा।
Related