दिल्ली

भोजपुरी साहित्य विकास मंच प्रेम और उमंग के साथ होली मिलन उत्सव मनाया

Amar sandesh कोलकाता / हुगली ।: रविवार एक मार्च को हुगली जिला के रिसड़ा में राजेंद्र नगर इंक्लेव में भोजपुरी साहित्य विकास मंच द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन “फगुआ के रंग भोजपुरियन के संग” का आयोजन बड़ी ही हर्षोल्लास में प्रेम और उमंग के साथ मनाया गया ।

इस अवसर पर सभी उपस्थित सदस्यों ने भोजपुरी और हिंदी में होली से संबंधित कविता, गीत, ग़ज़ल आदि प्रस्तुत किए, इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कवि शिवशंकर सिंह ‘सुमित’ ने की  मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार एस. आनंद उपस्थित थे  उपस्थित सभी कवि एवं कवयित्रियों ने एक से बढ़कर एक रचनाएँ प्रस्तुत कर पूरे माहौल को होलीमय कर दिया। विजय शर्मा ‘विद्रोही, नीतीश सिंह, रमाशंकर सिंह, शिवप्रकाश दास, नीलम प्रसाद, रिंकी पांडेय, डॉ. रेखा कुमारी त्रिपाठी आदि रचनाकारों ने अपनी अपनी रचनाओं का पाठ किया। छात्रों और छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी-अपनी प्रतुतियाँ दी, जिनमें मुख्य रूप से राव्या श्रीवास्तव, रोहित पाठक, अन्विता पाठक, नंदिनी दास, ज्योति दास, मुस्कान तिवारी आदि प्रमुख थे  इस कार्यक्रम का बड़ी ही कुशलतापूर्वक संचालन रासबिहारी गिरि ने किया ।

होली मिलन के इस आयोजन को सफल बनाने में प्रकाश कुमार त्रिपाठी, विनोद यादव, आदर्श आदि ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।अंत में धन्यवाद ज्ञापन अशोक पांडेय ने दिया।

Share This Post:-
Post Views: 5 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *