उत्तर प्रदेशराज्यराष्ट्रीय

मुरादाबाद के मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह को हंसलोक संदेश भेंट कि भागेश कुमार त्यागी ने

मुरादाबाद। परमपूज्य श्री भोले जी महाराज, करुणामयी माताश्री मंगला जी एवं ‌परमपूज्या श्री श्वेता दीदी जी की प्रेरणा और आशीर्वाद से हमने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सत्संग और जनसंपर्क भ्रमण के दौरान दिनांक 8, जून, 2022 को मुरादाबाद, यू.पी. के मंडलायुक्त/कमिश्नर सम्मानित श्री आंजनेय कुमार सिंह से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। कमिश्नर श्री सिंह को थोड़ा सत्संग सुनाया और श्री भोले जी महाराज एवं ‌माता श्री मंगला जी के दिशा निर्देशन में द हंस फाउंडेशन द्वारा देश भर में किये जा रहे समाज सेवा तथा जनकल्याण से जुड़े कार्यों की संक्षिप्त जानकारी दी। आईएएस ‌रेंक के कमिश्नर श्री ‌ आंजनेय कुमार सिंह बहुत ही सरल, सौम्य, सादगी पूर्ण, व्यवहार कुशल तथा आध्यात्मिक विचारों वाले युवा प्रशासनिक अधिकारी हैं। हंसलोक आश्रम के सेवक एवं पत्रकार भागेश कुमार त्यागी ने कमिश्नर साहब को हंसलोक संदेश पत्रिका भेंट की और उन्हें परमपूज्य श्री भोले जी महाराज के पावन 26-27 जुलाई पर शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

Share This Post:-
Post Views: 19 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *