दिल्लीराष्ट्रीय

गढ़वाल हितैषिणी सभा की नव-निर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में उमड़ी भारी भीड़

AMAR sandesh दिल्ली।24 मार्च, सोमवार को सांय 6:00 बजे गढ़वाल भवन, पंचकुइयां रोड, नई दिल्ली के खचाखच भरे भागीरथी सभागार में एक भव्य व गरिमामय समारोह में गढ़वाल हितैषिणी सभा की नव-निर्वाचित कार्यकारिणी के दस पदाधिकारियों एवं 15 कार्यकारिणी सदस्यों ने ईश्वर को साक्षी मानकर पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर अपना कार्यभार ग्रहण किया। सभा के 16 मार्च को संपन्न चुनाव में सूरत सिंह रावत व पवन कुमार मैठानी पैनल नंबर-2 विजयी रहा था।

शपथ ग्रहण समारोह का शुभारंभ डॉ. मधुकर द्विवेदी, आचार्य रामशरण धस्माना, आचार्य भास्कर जोशी सहित अन्य विद्वानों के वैदिक मंत्रोच्चार और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। समारोह दो भागों में संपन्न हुआ—पहला भाग शपथ ग्रहण समारोह का रहा, जिसका संचालन सभा के वरिष्ठ पूर्व महासचिव महावीर सिंह राणा ने किया। नव-निर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ सभा के पूर्व अध्यक्ष गंभीर सिंह नेगी ने दिलाई। इसके बाद सभा के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को पुष्प हार पहनाकर सम्मानित किया तथा चुनाव अधिकारी इंजी. विनोद कुमार नौटियाल ने प्रमाण पत्र वितरित किए।

समारोह के दूसरे भाग का संचालन नव-निर्वाचित महासचिव पवन कुमार मैठानी ने किया, जिसमें पूर्व पदाधिकारियों और चुनाव में सहयोग करने वाले वरिष्ठ समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।

सभा के अध्यक्ष सूरत सिंह रावत ने जनता को आश्वस्त किया कि गढ़वाल हितैषिणी सभा और भवन की बेहतरी उनकी पहली प्राथमिकता होगी तथा कोर्ट में चल रहे मामलों की मजबूती से पैरवी की जाएगी। महासचिव पवन कुमार मैठानी ने सभा की धरोहर और पूर्वजों की विरासत को सहेजने का संकल्प लेते हुए सभी आजीवन सदस्यों को सम्मान देने की प्राथमिकता की घोषणा की।

ओर कहा की गढ़वाल भवन हमारे लिए एक धरोहर है। सबसे पहले मैं अपने पूर्वजों को नमन करते हुए उन्हें अपनी भाव-भीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। सभा के सभी आजीवन सदस्यों को सम्मान देना हमारी पहली प्राथमिकता होगी।

कार्यक्रम का समापन उपाध्यक्ष अधिवक्ता शैलेन्द्र नेगी के धन्यवाद करने के साथ हुआ। शपथ ग्रहण समारोह में निगम पार्षद वीर सिंह पवांर, दिल्ली हाईकोर्ट के सीनियर एडवोकेट संदीप शर्मा, पूर्व प्रोविडेंट फंड कमिश्नर वी.एन.शर्मा, समाज सेवी बृजमोहन उप्रेती, पूर्व अध्यक्ष गंभीर सिंह नेगी, नरेंद्र सिंह नेगी, निवर्तमान अध्यक्ष अजय सिंह बिष्ट, महासचिव महावीर सिंह राणा, द्वारका प्रसाद भट्ट,मंगल सिंह नेगी, पूर्व कोषाध्यक्ष जितेन्द्र सजवाण, राजेश राणा, गुलाब सिंह जायड़ा, टिहरी उत्तरकाशी जन विकास परिषद के अध्यक्ष डॉ सुरेशानंद बसलियाल, सभा के सबसे वरिष्ठ सदस्य श्रीकिरत सिंह रावत, नारायण सिंह रावत, लाखीराम डबराल, टी.एस.भंडारी, कमल सिंह गुसांई, धन सिंह नेगी, फिल्म अभिनेता राकेश गौड़, गढ़देशीय भ्रातृ मंडल के महासचिव कमल सिंह रावत, पूर्व अध्यक्ष अमर सिंह राणा, शंभू प्रसाद ग्वाड़ी, कुलदीप केमवाल, महावीर सिंह केमवाल, देवेन्द्र सिंह रावत, राकेश डंडरियाल, गढवाल समाज संगठन लक्ष्मी नगर से विजय उप्रेती, सुनील नेगी, गढ़वाल भ्रातृ मंडल मयूर विहार के अध्यक्ष अशोक जोशी, मनोज रतुड़ी, अशोक गुसांई, एडवोकेट कुलदीप परिहार, राकेश कोटनाला, अनिल जोशी , वरिष्ठ पत्रकार सुनील नेगी, योगेश भट्ट, सतेंद्र रावत, ए.स.पी.(से नि.) मुरली सिंह नेगी, सतीश, एसीपी (से.नि.) कैलाश गौनियाल , ब्यूरोक्रेट्स ओ.पी.जोशी, उदय पुर मंडल के अध्यक्ष देवेन्द्र जोशी, वरिष्ठ साहित्यकार जबर सिंह कैंतुरा, दिनेश ध्यानी, दर्शन सिंह रावत, जगमोहन सिंह जगमोरा, गढदेशी, रमेश घिल्डियाल, आंदोलनकारी हुक्म सिंह कंडारी, बलदेव कुमई, डॉ. शिव प्रसाद लखेड़ा, डॉ. पवांर, राकेश धस्माना, भागीरथ प्रसाद ध्यानी, सतीश गौनियाल , मुकेश सुंद्रियाल, राकेश बुडाकोटी, सुनील कपरवाण, दिनेश चंद्र जखवाल, कृष्ण कुमार ममगांई, संजय उनियाल , आदित्य घिल्डियाल, प्रीतम गुसांई, राकेश प्रसाद भट्ट, हरीश भद्री, पी.एल.बेलवाल, वीरेन्द्र नौटियाल, सुनील भंडारी, पृथ्वी रावत, प्रभाकर पोखरियाल, विजय गुसांई, पुष्कर करांसी, मनोरमा तिवारी भट्ट, सीमा गुसांई, रेनू उनियाल, लक्ष्मी नेगी, बबिता नेगी, प्रीति कोटनाला, निर्मल कोटनाला विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

समारोह का समापन सभा के उपाध्यक्ष अधिवक्ता शैलेन्द्र नेगी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस मौके पर निगम पार्षद, वरिष्ठ अधिवक्तागण, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी, समाजसेवी, वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार, फिल्म अभिनेता एवं विभिन्न गढ़वाल संगठनों के पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Share This Post:-
Post Views: 31 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *