दिल्लीराज्यराष्ट्रीय

सतपाल महाराज ने केदारनाथ धाम के कायाकल्प करने हेतु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया

 कैबिनेट मंत्री  सतपाल महाराज  ने श्री बद्रीनाथ एवं केदारनाथ में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास हेतु दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में श्री केदारनाथ धाम के कायाकल्प करने हेतु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया।  केदारनाथ में हंस कुंड,उदक कुंड, रेतस कुंड,आदि गुरू शंकराचार्य समाधि स्थल, गौरीकुंड का पुनरोदय, यात्री वेटिंग शेड, वेटिंग रूम, भोग मंडी निर्माण, मंदिर समिति कार्यालय, प्रशासनिक भवन,  पुजारी निवास एवं कर्मचारी आवास के कार्य  एवं बदरीनाथ में  यात्रियों की सुविधाओं संबंधी योजनाओं को मास्टर प्लान में रखा गया। बैठक में श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं मुख्यकार्याधिकारी व अधिशाषी अभियंता सहित पर्यटन विभाग के आला अधिकारी के साथ -साथ आर्किटेक्ट नकुल शाह भी शामिल हुए।
Share This Post:-
Post Views: 26 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *