राष्ट्रीयहमारी संस्कृति

हिन्दी देश की आत्मा है’, वैश्विक पटल पर सशक्त पहचान बना रही हिन्दी :– प्रो. विनायक भट्टाचार्य

हिन्दी दिवस पर सेंट पॉल्स कैथेड्रल मिशन कॉलेज में विविध कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा

Amar sandesh कोलकाता। हिन्दी को भारतीय संस्कृति, भावनाओं और विविधता को जोड़ने वाली सशक्त भाषा बताते हुए सेंट पॉल्स कैथेड्रल मिशन कॉलेज के उप-प्राचार्य प्रो. विनायक भट्टाचार्य ने कहा कि “हिन्दी देश की आत्मा की भाषा मानी जाती है।” उन्होंने कहा कि हिन्दी में भारतीय एवं विदेशी भाषाओं के शब्दों का निरंतर समावेश होता रहा है। भाषायी समृद्धि और व्यापक स्वीकार्यता के चलते हिन्दी आज वैश्विक पटल पर अपनी महत्वपूर्ण पहचान बना रही है।

प्रो. विनायक भट्टाचार्य हिन्दी दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्षीय वक्तव्य दे रहे थे। उन्होंने विद्यार्थियों को हिन्दी के महत्व से अवगत कराते हुए भाषा के प्रति रुचि और सम्मान बनाए रखने का संदेश दिया।

रोजगार के नए अवसरों से जुड़ रही हिन्दी : डॉ. कमलेश कुमार पाण्डेय

हिन्दी विभाग के अध्यक्ष डॉ. कमलेश कुमार पाण्डेय ने स्वागत वक्तव्य में कहा कि वर्तमान समय रोजगारपरक भाषाओं के बढ़ते महत्व का है। हिन्दी भी अब अपने पैरों पर खड़ी होकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने वाली भाषा के रूप में आगे बढ़ रही है।

उन्होंने हिन्दी के ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य पर प्रकाश डालते हुए राजभाषा के रूप में हिन्दी के महत्व एवं आवश्यकता पर विद्यार्थियों का ध्यान आकर्षित किया।

काव्य आवृत्ति से प्रश्नोत्तरी तक, विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

समारोह के दौरान काव्य आवृत्ति, कविता-पोस्टर, आशु भाषण, वाद-विवाद तथा हिन्दी भाषा एवं साहित्य प्रश्नोत्तरी सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें करीब 25 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिताओं में नारायण पाण्डेय, रोहित मिश्रा, पलक सिंह, सुमेधा साव, सुमन गोंड, ज्योति दास, के. अंजु राव, निकिता शर्मा, प्रिया झा, अमरनाथ राय और अनिकेत सहित अन्य विद्यार्थियों ने पुरस्कार प्राप्त किए।

प्रो. आरती यादव और प्रो. परमजीत पंडित ने किया संचालन

कार्यक्रम का संचालन प्रो. आरती यादव एवं प्रो. परमजीत पंडित ने किया, जबकि प्रो. प्रीतम रजक ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। कॉलेज के विद्यार्थियों ने अतिथियों का स्वागत किया।

इस अवसर पर डॉ. सुतानुका सेनगुप्ता, डॉ. शेख मकबूल इस्लाम, डॉ. रुथ रिया खान, डॉ. शुभोदीप सरकार, प्रो. अनंदिता सरकार और प्रो. श्यामोश्री मुखर्जी सहित कॉलेज के अनेक प्राध्यापक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में जितेन्द्र नायक, मनोज, दिलीप और सुमेन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समारोह के माध्यम से विद्यार्थियों को हिन्दी भाषा एवं साहित्य से जोड़ने के साथ-साथ राजभाषा के रूप में हिन्दी के महत्व और उसके बढ़ते रोजगारपरक स्वरूप से भी परिचित कराया गया।

कोलकाता से अमर संदेश को यह जानकारी शिक्षाविद् विनोद यादव ने दी।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *