उत्तर प्रदेशहमारी संस्कृति

वृंदावन में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मना 13वां अक्षय तृतीय संकीर्तन महोत्सव

AMAR Sandesh वृंदावन/नई दिल्ली, 30 अप्रैल:।श्री श्याम कृपा मंडल, खारी बावली, दिल्ली द्वारा आयोजित 13वां अक्षय तृतीय संकीर्तन महोत्सव आज वृंदावन में अत्यंत भव्यता और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। इस शुभ अवसर पर दिल्ली सहित उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब से हजारों की संख्या में श्याम प्रेमियों और रसिक भक्तों ने भाग लिया।

वृंदावन के पावन धाम में ठाकुर श्री बिहारी जी के दिव्य दरबार में, परम आदरणीया बृज रसिका पूनम दीदी और श्रद्धेय महाराज चित्र विचित्र बिहारी दास जी ने अपने मनमोहक भजनों द्वारा संपूर्ण वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। उनकी संकीर्तन प्रस्तुति ने उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

मंडल के संरक्षक प्रवीण शंकर कपूर ने जानकारी दी कि यह महोत्सव वर्ष 2012 में गौलोकवासी परम पूज्य रसिका पागल बाबा की प्रेरणा से आरंभ हुआ था। तब से यह आयोजन एक वार्षिक परंपरा बन चुका है, जिसका श्रद्धालु पूरे वर्ष प्रतीक्षा करते हैं।

मंडल की ओर से बालकिशन अग्रवाल, योगेश गर्ग, विनोद सिंघल, पंकज गोयल, वरुण खेमका, नीरज गर्ग एवं पंकज मित्तल ने कार्यक्रम में पधारे संतों और भजन प्रवाहकों का ससम्मान स्वागत किया।

इस शुभ अवसर को और विशेष बना दिया महाराज चित्र विचित्र बिहारी दास जी के जन्मदिवस ने, जिनको संकीर्तन सभा में उपस्थित सभी भक्तों ने हार्दिक शुभकामनाएं और प्रेमपूर्वक बधाई दी।

भक्ति, आनंद और आत्मिक शांति से परिपूर्ण यह संकीर्तन उत्सव वर्षों तक भक्तों के हृदय में अमिट स्मृति के रूप में बना रहेगा।

Share This Post:-
Post Views: 33 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *