दिल्लीराष्ट्रीय

दिल्ली की जनता का आशीर्वाद प्रधानमंत्री जी के साथ है: —-पुष्कर सिंह धामी

दिल्ली। दिल्ली में आगामी 25 में को वोटिंग होनी है उसके मध्य नजर भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में उत्तराखंड के युवा व जुझारू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को जनसभा और संगठनात्मक बैठक में प्रतिभाग किया। पहली जनसभा, नई दिल्ली लोकसभा प्रत्याशी सुश्री बांसुरी स्वराज के पक्ष में आयोजित की गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि दिल्ली की जनता का आशीर्वाद पुनः प्रधानमंत्री के साथ है। सुश्री बांसुरी स्वराज जी को स्व. सुषमा स्वराज जी से मिले संस्कार व अनुभव निश्चित ही इस क्षेत्र के विकास में काम आएंगे। स्व. सुषमा जी ने विदेश मंत्री के रूप में ऐतिहासिक कार्य किए। उन्होंने जनता से आगामी 25 मई को भाजपा प्रत्याशी सुश्री बांसुरी स्वराज के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कर उन्हें विजय बनाने का संकल्प लेने की बात कहीं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में रहकर हमारी उत्तराखण्ड की बहनें हमारी संस्कृति विरासत को बढ़ावा दे रही हैं।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री जी ने गत दस वर्षों में विकास की अनेक परिभाषाएं गढ़ी हैं। भारत का मान-सम्मान और स्वाभिमान पूरे विश्व में बढ़ा है। भारत विश्व गुरु बनने की ओर लगातार तेजी से आगे बढ़ रहा है। स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया जैसी अनेक योजनाओं से भारत आगे बढ़ रहा है। दुनिया की बड़ी से बड़ी कंपनी भारत में आना चाहती है। गत 10 वर्षों में 55000 किलोमीटर नेशनल हाइवे, 7 नए आईआईटी, 15 नए एम्स, 7 आईआईएम, 390 विश्वविद्यालय एवं 700 नए मेडिकल कॉलेज बनाए गए हैं। उन्होने कहा प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में गरीब कल्याण हेतु कई योजनाओं पर कार्य हुए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना से करोड़ों लोगों को घर दिया गया है। जन-धन योजना, आयुष्मान योजना, लखपति दीदी योजना, ड्रोन दीदी योजना, जल जीवन मिशन, किसान सम्मान निधि के साथ ही उज्जवला योजना से गरीबों को फायदा पहुंचाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने गत दस वर्षों में पहाड़ की समस्याओं का समाधान किया है। उन्होंने कहा भाजपा जो कहती है वो करती है। देश में सीएए कानून लागू कर दिया गया है। कश्मीर से धारा 370 का खात्मा हो गया है। तीन तलाक को समाप्त कर दिया गया है। भगवान श्रीराम का अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण कार्य हुआ है। उन्होंने कहा दिल्ली में केंद्र सरकार द्वारा ईस्टर्न और वेस्टर्न पेरिफेरल रोड, प्रगति मैदान टनल, इको पार्क, कर्त्तव्य पथ, नया संसद भवन, भारत मंडपम, द्वारका इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर, दिल्ली में 60 हज़ार करोड़ से हाईवे और फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है, तीसरी रिंग रोड परियोजना और रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम का निर्माण कार्य भी चल रहा है। उन्होंने कहा भाजपा द्वारा जारी संकल्प पत्र में समान नागरिक संहिता को लागू करने का संकल्प लिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आप पार्टी दिल्ली में स्कूल कॉलेज खोलने के नाम पर सत्ता में आए, पर इन्होंने सारे स्कूलो के चारों ओर शराब के ठेके बना दिए हैं। पूरी दिल्ली सरकार शराब घोटाले में अंदर है। केजरीवाल जेल से बाहर आकर लोगो को भ्रम में डालने का काम कर रहे हैं। केजरीवाल ने कांग्रेस से कभी गठबंधन न करने कसम खाई थी। पर आज ये लोग गठबंधन बना रहे हैं। कांग्रेस और आप पार्टी घपले घोटाले में एक दूसरे की साझेदार है। मोदी जी के विरोध में विपक्ष ने देश विरोधी, आतंकवादी, जिहादी का समर्थन करने वाले, लोगो को चुनाव के मैदान में खड़ा किया है। कांग्रेस के लोग सरकार बनने पर विरासत टैक्स लगाकर आम जनता की आधी कमाई लूटना चाहते हैं। कर्नाटक में इनकी सरकार ने मुस्लिम समुदाय को ओबीसी का आरक्षण दे दिया है। कांग्रेस और गठबंधन के लोग आपका अधिकार छीनकर अपने चहेते वोट बैंक देना चाहते हैं।

 

इसके बाद, संसदीय क्षेत्र चांदनी चौक से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री प्रवीण खण्डेलवाल के पक्ष में आयोजित संगठनात्मक बैठक में मुख्यमंत्री श्री धामी ने प्रतिभाग करते हुए कहा कि इस चुनाव में हम सबका मुकाबला किसी दल से नहीं है बल्कि मुकाबला मौसम से है। पूरे देश में मोदी और भाजपा की हवा चल रही है जोकि हमारे लिए गर्व का विषय है। भारत को पिछड़ेपन से उभारने का काम और पूरी दुनिया में भारत का गौरव बढ़ाने का काम किया है तो वो मोदी जी ने किया है। हम सब सौभाग्यशाली हैं कि हमें राम युग में जीने का अवसर मिला है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि आज भारत बदल रहा है, भारत की साख पूरी दुनिया में बढ़ रही है। मोदी जी अपने जीवन का एक-एक क्षण भारत मां की सेवा में समर्पित कर रहे हैं। मोदी जी कहते हैं सबका साथ, सबका विकास और विपक्ष की प्राथमिकता है परिवारवाद-भ्रष्टाचार। विपक्ष पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसा कोई सगा नहीं जिनको इन्होंने ठगा नहीं।

 

मुख्यमंत्री श्री धामी ने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी ने जनता की गाढ़ी कमाई पर झाड़ू लगा दी। केजरीवाल बोलते थे मैं कांग्रेस के साथ कभी गठबंधन नहीं करूंगा और आज गठबंधन करके चुनाव लड़ रहे हैं।ये गठबंधन सरकार बनाने के लिए नहीं बल्कि भ्रष्टाचार छुपाने का गठबंधन है, तुष्टीकरण का गठबंधन है। देवभूमि से निकली समान नागरिक संहिता की गंगोत्री अब पूरे देश के अंदर जाएगी और पूरे देश को लाभान्वित करने का काम करेगी। हमने देवभूमि में लैण्ड जिहाद को समाप्त किया, दंगारोधी कानून बनाया, धर्मांतरण का सख्त विधेयक बनाया। मोदी जी ने पूरी दुनिया का ध्यान आदि कैलाश की ओर आकर्षित किया है। अब समय आ गया है कि आप अपने एक-एक मत से इंडी गठबंधन को जड़ से उखाड़कर फेंके।

 

इस अवसर पर पूर्व प्रदेशाध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता, करोल बाग जिलाध्यक्ष श्री सुनील कक्कड़, केशवपुरम जिलाध्यक्ष डॉ. वीरेन्द्र गोयल, श्री राजेश भाटिया, चुनाव संयोजक श्री अशोक गोयल, श्री विनय रोहेला सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *