Post Views: 0
मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन की उपलब्धियों और सेवा-संकल्प को युवाओं के माध्यम से देशभर में पहुंचाएंगे
10 राज्यों के 193 जिलों और 1,159 गांवों से होकर गुजरेगी यात्रा, करीब 40 हजार किलोमीटर का सफर तय करेंगे युवा
Amar sandesh दिल्ली/अहमदाबाद, 15 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में आयोजित किए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘वडनगर से वाराणसी’ और ‘वाराणसी से वडनगर’ सेवा संकल्प बाइक यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकार वार्ता आयोजित कर यात्रा की विस्तृत जानकारी दी गई।
लोकसभा सांसद एवं ‘वडनगर से वाराणसी’ बाइक सेवा यात्रा के राष्ट्रीय प्रभारी वी. डी. शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष आगामी 7 अक्टूबर को पूर्ण हो रहे हैं। एक सामान्य कार्यकर्ता से मुख्यमंत्री और फिर देश के प्रधानमंत्री तक की उनकी यात्रा में सेवा, सुशासन और राष्ट्रनिर्माण प्रमुख आधार रहे हैं। इन्हीं मूल्यों से देश के युवाओं को जोड़ने के उद्देश्य से इस व्यापक बाइक यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सुबह 9:30 बजे वडनगर और वाराणसी से एक साथ दोनों दिशाओं में यात्रा का शुभारंभ होगा। वडनगर प्रधानमंत्री की जन्मभूमि है, जबकि वाराणसी उनकी कर्मभूमि के रूप में जुड़ी हुई है। दोनों स्थानों से निकलने वाली यात्राएं एक-दूसरे की ओर बढ़ते हुए 7 अक्टूबर को अपने निर्धारित पड़ाव पर पहुंचेंगी।
10 राज्यों के 193 जिलों से होकर गुजरेगी यात्रा
वी. डी. शर्मा के अनुसार यह बाइक यात्रा 10 राज्यों के 193 जिलों और करीब 1,159 गांवों से होकर गुजरेगी तथा लगभग 40 हजार किलोमीटर की दूरी तय करेगी। देशभर में दोनों दिशाओं से निकलने वाली यात्राओं में करीब 1,000 युवा भाग लेंगे।
वडनगर से 10 अलग-अलग समूहों में यात्रा रवाना होगी और प्रत्येक समूह में 25 सेवा यात्री होंगे। इसी प्रकार वाराणसी से भी 10 समूहों में 250 सेवा यात्री यात्रा का शुभारंभ करेंगे। यात्रा का उद्देश्य केवल एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचना नहीं, बल्कि युवाओं को सेवा, समाज और राष्ट्रनिर्माण से जोड़ना है।
वडनगर और काशी में दिग्गज नेता रहेंगे मौजूद
वडनगर में यात्रा के शुभारंभ अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा, उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, केंद्रीय कैबिनेट मंत्री अनुप्रिया पटेल, प्रदेश संगठन महामंत्री रत्नाकर तथा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।
वहीं काशी से शुरू होने वाली यात्रा के शुभारंभ कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान सहित अन्य नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
सेवा गतिविधियों पर रहेगा जोर
यात्रा के दौरान प्रत्येक दिन प्रस्थान स्थल पर 25 वृक्षों के पालन-पोषण का संकल्प लिया जाएगा। इसके अलावा स्वच्छता अभियान, नशामुक्त भारत, टीबी मुक्त भारत, प्लास्टिक मुक्त भारत और जल संरक्षण जैसे अभियान चलाए जाएंगे। सफाई कर्मचारियों का सम्मान भी किया जाएगा।
यात्रा जिन गांवों और क्षेत्रों से होकर गुजरेगी, वहां स्थानीय भाजपा युवा मोर्चा, युवाओं और सामाजिक संगठनों द्वारा यात्रा के आगमन से दो दिन पहले से ही विभिन्न सेवा गतिविधियां शुरू की जाएंगी।
लाभार्थियों और युवाओं से होगा संवाद
यात्रा के दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया जाएगा। युवाओं के साथ युवा संवाद तथा महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं की लाभार्थी महिलाओं से भी बातचीत होगी। ‘लखपति दीदी’ और ‘ड्रोन दीदी’ जैसी पहलों के माध्यम से महिलाओं को मिले नए अवसरों और आत्मनिर्भरता की दिशा में हुए बदलावों को समझने का प्रयास किया जाएगा।
पूर्व में नक्सल प्रभावित रहे झारखंड, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश सहित विभिन्न क्षेत्रों में भी यात्रा पहुंचेगी। वहां स्थानीय लोगों से संवाद कर विकास और सकारात्मक बदलाव की स्थिति को समझा जाएगा।
गुजरात में चार दिशाओं से वडनगर पहुंच रही उपयात्राएं
यात्रा के प्रदेश प्रभारी एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. प्रशांत कोराट ने बताया कि गुजरात में मुख्य यात्रा के वडनगर से प्रस्थान से पहले 13 सितंबर से चार अलग-अलग जोन से उपयात्राएं शुरू की गई हैं। सौराष्ट्र जोन की उपयात्रा सोमनाथ, उत्तर जोन की श्यामलाजी, मध्य जोन की पावागढ़ स्थित महाकाली माता मंदिर तथा दक्षिण जोन की उंनई माताजी मंदिर, नवसारी से रवाना हुई हैं। ये चारों उपयात्राएं 16 सितंबर की रात तक वडनगर पहुंचेंगी।
उपयात्राओं के दौरान विभिन्न गांवों में वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, विद्यार्थियों को नोटबुक वितरण और सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद सहित सेवा गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
इन उपयात्राओं के दौरान मार्ग में आने वाली नदियों, तालाबों और खेतों के कुओं से जल एकत्र कर जलकलश रथ में रखा जा रहा है। वडनगर पहुंचने के बाद इसमें शर्मिष्ठा तालाब का जल भी शामिल किया जाएगा और हाटकेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया जाएगा। इसके बाद जलकलश को वाराणसी ले जाकर काशी विश्वनाथ महादेव का जलाभिषेक किया जाएगा।
डॉ. प्रशांत कोराट ने कहा कि सेवा संकल्प बाइक यात्रा के माध्यम से देश के युवाओं को जनसेवा, समाजसेवा और राष्ट्रनिर्माण से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है और यह यात्रा उनमें सेवाभाव तथा राष्ट्रभावना को और मजबूत करने का माध्यम बनेगी।
पत्रकार वार्ता में प्रदेश महामंत्री अजय ब्रह्मभट्ट, राज्य सरकार के मंत्री कौशिक वेकरिया एवं कमलेश पटेल, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता डॉ. अनिल पटेल, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अमनदीप तथा यात्रा की युवा मोर्चा राष्ट्रीय टीम की मीडिया प्रभारी प्रज्वल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रह
Related