उत्तराखण्डराष्ट्रीय

योग दिवस पर आज विभिन्न स्थानों पर हुआ योग

कोटद्वार। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आज इंडोर स्टेडियम पौड़ी में स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी ने दीप प्रज्वलित कर योगा का शुभारंभ किया। योगा में विभिन्न लोगों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। योग प्रशिक्षकों द्वारा कपाल भाती, अनुलोम-विलोम, प्राणायाम, वज्रासन, ताड़ासन, योग ध्यान सहित विभिन्न योग क्रियाओं के अभ्यास करते हुए उनके शरीर के लिए फायदे बताए। जनपद मुख्यालय के अलावा श्रीनगर मेडिकल कॉलेज, सिद्धबली मंदिर परिसर कोटद्वार, वेद निकेतन लक्ष्मणझूला व धुड़दौड़ी इंजीनियरिंग कॉलेज में भी योग दिवस मनाया गया। इस वर्ष योग दिवस की थीम ‘हर घर आंगन योग’’ था। पौडी विधायक ने कहा कि नियमित रूप से योग करना चाहिए, जिससे मन व शरीर स्वस्थ रह सकेगा। उन्होंने कहा कि परिवार के सभी सदस्यों को भी योग के प्रति जागरूक करें। लक्ष्मणझूला वेदनिकेतन में गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने योग दिवस में प्रतिभाग किया गया। उन्होंने कहा कि योग हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। यही वजह है कि लोग इसे लगातार अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना रहे हैं। सिद्धबली मंदिर परिसर कोटद्वार में लैंसडाउन विधायक मंहत दीलिप रावत ने योग दिवस में प्रतिभाग करते हुए कहा कि हर व्यक्ति को हर दिन योग करना चाहिए। योग एक प्राचीन अभ्यास है, जिसकी उत्पत्ति भारत में हुई और इसने अपने शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों के लिए दुनिया भर में लोकप्रियता हासिल की है। धुड़दौड़ी इंजीनियरिंग कॉलेज में ब्लाक प्रमुख कोट पूर्णिमा नेगी ने योग दिवस में प्रतिभाग करते हुए कहा कि योग करने से मनुष्य के कई रोग समाप्त हो जाती हैं। श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में उच्च शिक्षा मंत्री के प्रतिनिधि व मेडिकल स्टॉफ द्वारा योग दिवस में प्रतिभाग किया गया। जिला जज/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल के निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर पौड़ी में सिविल जज/प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी प्रतीक मथेला की अध्यक्षता में समस्त कर्मचारीगणों व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारियों द्वारा योग दिवस मनाया गया। इसके अलावा योग दिवस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता चौबे के निर्देशन में पुलिस लाइन पोड़ी समेत सभी पुलिस कोतवाली, थाना व चौकी परिवार में योगा किया गया।

Share This Post:-
Post Views: 13 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *