Post Views: 0
Amar chand
दिल्ली/शिमला। उत्तराखंड मूल के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी कमलेश कुमार पंत (के.के. पंत) को हिमाचल प्रदेश का कार्यवाहक मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। वर्ष 1993 बैच के आईएएस अधिकारी श्री पंत ने मुख्य सचिव संजय गुप्ता के सेवानिवृत्त होने के बाद यह महत्वपूर्ण दायित्व संभाला है।
मृदुभाषी, मिलनसार और ईमानदार छवि के प्रशासनिक अधिकारी के रूप में पहचान रखने वाले श्री पंत का उत्तराखंड से गहरा नाता है। वे उत्तराखंड के मूल निवासी हैं और प्रतिनियुक्ति के दौरान राज्य में कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। प्रशासनिक दक्षता, पारदर्शिता और जनहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को हमेशा सराहा गया है।
हिमाचल प्रदेश की नौकरशाही के सर्वोच्च पद पर उनकी नियुक्ति की खबर से उत्तराखंड सहित उनके गृह जनपद में भी खुशी की लहर है। स्थानीय लोगों, सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों ने इसे पूरे उत्तराखंड के लिए गौरव का क्षण बताया है।एक सरल स्वभाव, मृदुभाषी और ईमानदार प्रशासनिक अधिकारी के रूप में उनकी पहचान ने उन्हें जनता और प्रशासनिक हलकों में विशेष सम्मान दिलाया है।
श्री पंत की इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं प्रशासनिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं तथा उनके सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की कामना की है।
Related