दिल्लीराज्यराष्ट्रीय

गंगा यमुना तहजीब के सीने पर चोट है शराब का ठेका — सुरेखा गुप्ता

दिल्ली।पुरानी दिल्ली खारी बावली मे दिल्ली सरकार के नए नियमो के चलते शराब का ठेका खोला गया है। खारी बावली की इस जगह पर चन्द कदम ही दूर खाटू श्याम बाबा का प्राचीन  मन्दिर है तथा दूसरी तरफ ऐतिहासिक फतेहपुरी मस्जिद। शराब का ठेका खुलना यंहा की गंगा यमुना तहजीब के साथ खिलवाड़ है। ठेका खुलने से महिलाओं मे भयंकर आक्रोश है। रिहायशी व व्यापारिक क्षेत्र होने के कारण यंहा पैसे का नित्य लेन देन रहता है। ठेका खुलने के कारण यंहा अपराधीकरण को बढ़ावा मिलेगा।
श्री मति सुरेखा गुप्ता उपाध्यक्षा चाँदनी चौक भाजपा व पूर्व निगम पार्षद चाँदनी चौक ने दिल्ली सरकार को खुले तौर पर चेतावनी दी है कि अविलंब ही दो दिन के अंदर इस ठेके को बंद किया जाए अन्यथा क्षेत्र की महिलाऍ को मजबूरन कानून को हाथ मे लेकर इस ठेके को सील करना पडेगा जिसकी पूर्णतः जिम्मेवारी प्रशासन की होगी।

Share This Post:-
Post Views: 15 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *