उत्तराखण्डदिल्लीराज्यराष्ट्रीय

प्रदेश की जनता को अधिक स्वास्थ्य सुविधाएं मिले इसके लिए फिर बलूनी ने एक प्रयास और किया

दिल्ली।उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी के अनुरोध पर “उत्तराखंड एसोसिएशन सिंगापुर”द्बारा 6 बॉक्स मेडिकल सामग्री उत्तराखंड सरकार को भेजी है। जिसमें उच्च गुणवत्ता के हैंड सैनिटाइजर, जेल ट्यूब, बच्चों और बड़ों की साइज के फेस मास्क, ऑक्सीमीटर, स्कैन टाइप थर्मोमीटर की खेप है।

कोरोना महामारी से मजबूती से जूझ रही राज्य सरकार उसे आवश्यकतानुसार प्रभावित क्षेत्रों में वितरित करेगी। उत्तराखंड एसोसिएशन सिंगापुर के अध्यक्ष श्री सुनील थपलियाल के द्वारा आज यह सभी 6 बॉक्स सांसद बलूनी के दिल्ली आवास पर पहुंचे।

सांसद बलूनी ने प्रमुख सचिव स्वास्थ्य श्री अमित नेगी को उपरोक्त सामग्री पहुंचने की सूचना दी और इसे तत्काल उपयोग हेतु उत्तराखंड में मंगाने के लिए कहा। कुछ समय बाद ही दिल्ली स्थित उत्तराखंड सरकार के स्थानिक आयुक्त कार्यालय से अपर स्थानिक आयुक्त श्रीमती ईला गिरी ने सांसद बलूनी से उक्त सभी सामग्री प्राप्त की। ज्ञात हो उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने करुणा की इस दूसरी लहर में प्रदेश के लिए स्वास्थ्य क्षेत्रों में सुधार के लिए और इस विकट परिस्थिति में प्रदेश में स्वास्थ्य उपकरणों एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में कोई कमी ना हो उसके लिए संभव प्रयास कर रहे हैं उनके प्रयास से पिछले दिनों प्रदेश में ऑक्सीजन सिलेंडर, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराए गए ।श्री बलूनी की सोच हमेशा प्रदेश के स्वास्थ्य सेवा में सुधार की रहती है।

Share This Post:-
Post Views: 16 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *