Post Views: 0
देवभूमि दरबार में गूंजा जय मां भगवती काली का जयघोष, भव्य जागरण एवं डोला यात्रा ने श्रद्धालुओं को किया भावविभोर
अमर चंद्र
दिल्ली।राजधानी दिल्ली स्थित देवभूमि दरबार में जय मां भगवती काली देवभूमि का दिव्य दरबार निरंतर श्रद्धा और भक्ति के साथ सजता रहा और अब यह आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न हो चुका है। दरबार आज श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बन चुका है, जहां बड़ी संख्या में भक्त पहुंचकर मां के दर्शन कर अपने जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हैं।
दरबार के अनन्य भक्त मोहन सिंह रावत ने बताया कि यहां प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को विशेष रूप से मां का दरबार सजाया जाता है। इसी क्रम में आयोजित चौथे विशाल मां भगवती जागरण (चौकी) ने भक्तिमय वातावरण को चरम पर पहुंचा दिया।
कार्यक्रम के अंतर्गत 4 अप्रैल को पार्किंग ग्राउंड, चित्रकूट LIG फ्लैट, लोनी रोड, दिल्ली में मां नंदा-सुनंदा डोला यात्रा, भव्य मां भगवती जागरण (चौकी), भंडारा एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में पहाड़ी स्वैग सांस्कृतिक कला मंच (रजि.) की निर्देशिका व लोकगायिका श्रीमती नीमा भंडारी, निर्देशक व लोकगायक गोपाल गुसाईं तथा उनकी टीम ने भक्ति गीतों के माध्यम से मां का गुणगान किया। वहीं लोकगायक दिलीप रावत, प्रेम विष्ट एवं राधा भारद्वाज ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
पर्वतीय कला संगम (रजि.) के निर्देशक भगवत मनराल एवं उनकी टीम ने मनमोहक झांकियों और समूह नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रोहतास नगर के विधायक जितेन्द्र महाजन, अर्जुन सिंह राणा, हरीश शाह, विजय भंडारी उपस्थित रहे , अतिविशिष्ट अतिथियों में बलवंत नाथ गोस्वामी, बाग सिंह घुघतियाल, परमानंद पपनै, अमर सिंह रावत, देवेंद्र कुमार शर्मा, रोबिन सहरावत, अधिवक्ता मुकेश हुड्डा, यशवंत सिंह रावत, रामाधर नागर, नरेश श्रीवास्तव एवं श्री सत्यप्रकाश मिश्रा सहित अन्य गणमान्य अतिथी भी मौजूद रहे।
देवभूमि दरबार की माता जी श्रीमती संतोषी रावत, मोहन सिंह रावत, गिरीश चंद रावत, गिरीश कवड़वाल, रविन्द्र उपाध्याय एवं श्री गौतम सती द्वारा सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ, शाल, पवित्र चुनरी एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी कलाकारों को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के
अंतिम चरण में जय मां भगवती काली देवभूमि दरबार की गुरू मां ने सभी शिष्यों, सेवादारों एवं उपस्थित संगत का आभार व्यक्त करते हुए दरबार के चौथे स्थापना दिवस के सफल आयोजन पर शुभकामनाएं दीं।
अमर संदेश को प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह दरबार लगातार श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बनता जा रहा है और क्षेत्र में भक्ति, सांस्कृतिक परंपराओं तथा सामाजिक समरसता को सुदृढ़ कर रहा है। यहां आने वाले श्रद्धालु मां भगवती काली के आशीर्वाद से अपने जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और शांति का अनुभव कर रहे हैं।
Related