दिल्लीराज्यराष्ट्रीय

नदी जोड़ो परियोजना से ही देश में रुकेगी बाढ़ से तबाही:– रामदास आठवले

नई दिल्ली। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भारत सरकार के केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री माननीय श्री रामदास आठवले ने महाराष्ट्र में बाढ़ से प्रभावित इलाक़ों का दौरा कर हानि का जायज़ा लिया है। माननीय मंत्री ने कोंकण और पश्चिम महाराष्ट्र में बाढ़ पीड़ितों की उचित मदद करने के लिए राज्य और केंद्र सरकार से उचित मदद की माँग की है।

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री ने बाढ़ से हुई तबाही रोकने के लिए नदियों को जोड़ने की परियोजना की वकालत की है। उन्होंने कहा है कि नदी जोड़ो प्रकल्प से ही देश के विभिन्न हिस्सों में हर साल आने वाली बाढ़ की घटनाओं को रोका जा सकता है।

मा. मंत्री ने कहा कि वे इस परियोजना को लेकर सरकार से भी बात करेंगे।

केंद्रीय राज्य मंत्री श्री आठवले ने पहाड़ पर बसे गाँवों की एक्सपर्ट कमेटी से जाँच कराने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि पूरे देश में ऐसा होना चाहिए। इससे पहाड़ पर बसे गाँवों के लोगों को समय रहते सुरक्षित करने में आसानी होगी।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *