उत्तराखण्डदिल्ली

वेस्ट विनोद नगर में निःशुल्क हेल्थ कैम्प का सफल आयोजन, 150 से अधिक लोगों ने लिया लाभ*

Amar sandesh दिल्ली।दिल्ली के वेस्ट विनोद नगर स्थित दुर्गामाता मंदिर कुमाऊँ स्क्वायर C-ब्लॉक में रविवार, 11 जनवरी 2026 को RWA विनोद नगर कुमाऊँ स्क्वायर वेस्ट विनोद नगर दिल्ली के सौजन्य से एक निःशुल्क हेल्थ कैम्प का सफल आयोजन दुर्गामाता मंदिर परिसर में किया गया। इस निःशुल्क हेल्थ कैम्प में 150 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य जांच की सुविधा का लाभ उठाया।
इस शिविर में मेट्रो हॉस्पिटल प्रीत विहार के अनुभवी डॉक्टरों द्वारा निःशुल्क बीपी, शुगर, वजन और ईसीजी की जांच की गई। साथ ही शार्प साइट आई हॉस्पिटल की टीम द्वारा आंखों की जांच की गई, जबकि मैक्स हॉस्पिटल लैब द्वारा निःशुल्क ब्लड टेस्ट किए गए।
RWA के प्रधान कुन्दन भैंसोड़ा ने बताया कि यह हेल्थ कैम्प RWA की पूरी कार्यकारिणी, पूर्व प्रधानों, दुर्गा माता मंदिर के पूर्व एवं वर्तमान प्रधानों तथा वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन से सफलतापूर्वक संपन्न हो पाया। उन्होंने कहा कि हेल्थ कैम्प के प्रचार से लेकर व्यवस्थाओं तक RWA की पूरी टीम लगातार सक्रिय रही, जिसके कारण यह शिविर भव्य और सफल रहा।
कुन्दन भैंसोड़ा ने मेट्रो हॉस्पिटल, शार्प साइट आई हॉस्पिटल, मैक्स हॉस्पिटल, बाहर से आए सभी डॉक्टरों, कर्मचारियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने दुर्गा माता मंदिर के प्रधान और उनकी पूरी टीम का धन्यवाद किया, जिन्होंने मंदिर परिसर उपलब्ध कराया।
कार्यक्रम में RWA के पूर्व प्रधान अमर सिंह नेगी और दान सिंह रावत ने अपने विचार रखते हुए RWA टीम, डॉक्टरों और अस्पताल स्टाफ को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। दुर्गा माता मंदिर के प्रधान रवि शंकर जोशी ने भी RWA एवं सभी हॉस्पिटल टीमों का आभार व्यक्त किया।
RWA के पदाधिकारियों में पूरन चंद्र जोशी (कोषाध्यक्ष), प्रदीप शर्मा (उपाध्यक्ष), संजय कुमार सुन्द्रियाल (उपसचिव), वेद प्रकाश जोशी एवं हरीश चंद्र शर्मा (कार्यकारिणी सदस्य) तथा गणेश गैड़ा, दीपक भट्ट ने अपने विचार साझा किए और भविष्य में इस निःशुल्क हेल्थ कैम्प को मेगा हेल्थ कैम्प के रूप में आयोजित करने की सहमति दी।
वरिष्ठजनों में एम.डी. पंत एवं ए.के. सामल ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर RWA कार्यकारिणी सदस्यों दिनेश चंद्र जोशी, पहलाद गुसाईं और सुनील रावत ने बाहर से आई हॉस्पिटल टीमों का आभार व्यक्त किया। RWA के पूर्व पदाधिकारियों में पूर्व महासचिव अम्बादत्त पुरोहित के साथ साथ दुर्गामाता मंदिर के पुजारी ने भी निःशुल्क हेल्थ कैम्प की सराहना की और भविष्य में भी कार्यक्रम करने के लिए सलाह दी ।
इसके अलावा रमेश विष्ट, सुरेश विनोली , प्रकाश चतुर्वेदी सहित मेट्रो हॉस्पिटल, मैक्स हॉस्पिटल लैब एवं शार्प साइट से आए प्रतिनिधियों ने बेहतर व्यवस्था के लिए RWA की पूरी टीम की प्रशंसा की।

Share This Post:-
Post Views: 7 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *