दिल्लीराज्यराष्ट्रीय

दिल्ली मंडल के स्टाफ सदस्यों की ओर से करोल बाग के देवनगर झुग्गी क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया

 दिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक द्वारा 16 जनवरी 2019 से 31 जनवरी 2019 के दौरान स्वच्छता पखवाड़ा मनाने के क्रम में भारतीय स्टेट बैंक दिल्ली मंडल के स्टाफ सदस्यों की ओर से 29 जनवरी 2019 को करोल बाग के देवनगर झुग्गी क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके तहत इस क्षेत्र में सफाई करने एवं अन्य लोगों में स्वच्छता संबंधी जागरूकता बढ़ाने हेतु एस.बी.आई. दिल्ली मण्डल के उप महाप्रबंधक (व्यवसाय & परिचालन)  सत्यप्रकाश एवं मंडल विकास अधिकारी  प्रशांत कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में एस.बी.आई. दिल्ली मंडल के 100 से अधिक स्टाफ सदस्यों ने पूरे क्षेत्र में सफाई की। बैंक की तरफ से यहा के निवासियों के लिए एक पानी की टंकी, वॉश बेसिन, कूड़ा पात्र का दान एवं उनके आनेजाने के रास्ते की मरम्मत कराई गई। देवनगर क्षेत्र में मौजूद अन्य लोगों ने भी इस अभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया एवं बैंक की इस पहल की सराहना की। स्वयं सेवा संस्थान आश्रय अधिकार अभियान के स्वयं सेवकों ने भी एस.बी.आई. द्वारा चलाये गए स्वच्छता अभियान में श्रमदान कर सहयोग दिया।

Share This Post:-
Post Views: 22 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *