रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया आठवले ने महर्षि वाल्मीकि जयंती सामाजिक  समरसता दिवस के रुप में श्रद्धापूर्वक मनाई—-दयानंद वत्स

दिल्ली।रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया आठवले दिल्ली प्रदेश ने आज प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता दयानंद वत्स के सान्निध्य में उत्तर पश्चिम जिला के बरवाला गाँव में महर्षि वाल्मीकि जयंती  सामाजिक समरसता दिवस के रुप में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। वत्स ने महर्षि वाल्मीकि जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके दिखाए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।  इस अवसर पर देशवासियों को वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं देते हुए श्री वत्स ने कहा कि आजादी के 74 बाद भी  हमारे समाज में अस्पृश्यता, अंधविश्वास और जातिवाद की जडें जमीं हुई हैं।  21 वीं सदी के भारत के लोगो को इन सामाजिक करीतियों को जड से उखाडना होगा तभी सामाजिक चेतना का सूर्योदय होगा।

Share This Post:-
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *