सामाजिक सरोकार, सरल व्यक्तित्व और जनसेवा के प्रति समर्पण ने दिलाई अलग पहचान!
Amar sandesh नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में उत्तराखंड प्रवासी समाज की पहचान केवल सांस्कृतिक आयोजनों तक सीमित नहीं है, बल्कि ऐसे अनेक लोग भी हैं जो समाज के उत्थान, जनहित के मुद्दों और सामाजिक सरोकारों के लिए निस्वार्थ भाव से निरंतर कार्य कर रहे हैं। इन्हीं प्रमुख सामाजिक हस्तियों में एक नाम प्रताप थलवाल का भी है, जिन्होंने वर्षों से समाज सेवा और जनहित के कार्यों के माध्यम से अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।
उत्तराखंड मूल के दिल्ली प्रवासी प्रताप थलवाल दिल्ली-एनसीआर में होने वाले सामाजिक, सांस्कृतिक और जनहित से जुड़े लगभग हर महत्वपूर्ण आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। चाहे समाज की किसी समस्या का समाधान हो, किसी जरूरतमंद की सहायता का विषय हो या उत्तराखंड समाज के हितों से जुड़ा कोई मुद्दा, वे हमेशा अग्रिम पंक्ति में खड़े दिखाई देते हैं। वहीं कई अवसरों पर वे बिना किसी प्रचार-प्रसार के पर्दे के पीछे रहकर भी आयोजनों और सामाजिक अभियानों को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।
अपने मिलनसार स्वभाव, मृदुभाषी व्यक्तित्व और सहज व्यवहार के कारण प्रताप थलवाल समाज के हर वर्ग में सम्मानित हैं। व्यस्त निजी जीवन के बावजूद वे सामाजिक दायित्वों को प्राथमिकता देते हुए जनहित के कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाते हैं। उनकी कार्यशैली का उद्देश्य हमेशा समाज को जोड़ना, लोगों के बीच समन्वय स्थापित करना और उत्तराखंड प्रवासी समाज के हितों को आगे बढ़ाना रहा है। यही समर्पण उन्हें समाज के बीच एक विश्वसनीय और प्रेरणादायी व्यक्तित्व के रूप में स्थापित करता है।
प्रताप थलवाल के जन्मदिवस के अवसर पर अमर संदेश समाचार पत्र परिवार उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित करता है। परिवार ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुखमय एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है तथा आशा व्यक्त करता है कि वे आगे भी इसी समर्पण, सेवा भावना और सकारात्मक सोच के साथ समाजहित में निरंतर कार्य करते रहेंगे। उनकी सामाजिक चेतना और जनसेवा का यह भाव आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बने, यही शुभकामना है।