उत्तराखण्डराज्यराष्ट्रीय

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के लोगों ने किया रक्तदान

जगमोहन डांगी पौडी।आज भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य राजपाल बिष्ट के नेतृत्व में “द हंस फाउंडेशन हास्पिटल”, चमोलीसैण, सतपुली (पौड़ी गढ़वाल) मे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

राजपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि राजीव जी अपने जीवनकाल में हमेशा रक्तदान के हिमायती रहे। आज जब पूरा देश कोरोना महामारी से ग्रसित हैँ, अस्पतालों और रक्त केन्द्रों में रक्त और प्लाजमा की भारी कमी हैं। ऐसे अवसर पर आज पूरे देश में कांग्रेस कार्यकर्ता और राजीव जी को माननेवाले समाजसेवी स्वैच्छिक रक्तदान कर रहे हैं, जिससे जरूरतमंद लोगों की मदद हो सके।

राजीव गांधी जी ने देशहित में किया गया कार्य अतुलनीय है जिसको भुलाया नही जा सकता है। आज उनके शहादत दिवस पर रक्तदान कर जरुरतमंद लोगों के लिए मदद कर उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। रक्तदान करने वालों में राजपाल बिष्ट के अलावा विकास रावत (प्रधान बौंसाल), रोहन नेगी (अध्यक्ष युवा कांग्रेस चौबट्टाखाल), दीपक बिष्ट, सचिन बिष्ट, भारत रावत, रविन्द्र
( प्रधान र्गोली), सुधीर कुमार (प्रधान ग्वाड़ थापली ), अमित रावत( युवा कांग्रेस सतपुली), नितिन ममगांई( प्रधान पखरी ), शुशान्त बुटोला, कल्याण रावत एकेश्वर एवं महेंद्र रावत ( अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी एकेश्वर)शामिल थे। रक्तदान शिविर क़ो सफल बनाने में कीरत सिंह रावत( कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सतपुली) का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Share This Post:-
Post Views: 24 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *