दिल्लीराष्ट्रीयस्वास्थ्य

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सार्थक शिक्षा समिति ने किया योग कार्यक्रम का भव्य आयोजन 128 लोगों ने लिया योगाभ्यास का लाभ, जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों की रही विशेष उपस्थिति

128 लोगों ने लिया योगाभ्यास का लाभ, जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों की रही विशेष उपस्थिति

Amar sandesh दिल्ली।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 के उपलक्ष्य में सार्थक शिक्षा समिति द्वारा गीता कॉलोनी ब्लॉक-1 के सामुदायिक भवन में एक प्रेरणादायक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय नागरिकों के साथ-साथ गणमान्य अतिथियों की उल्लेखनीय भागीदारी रही।कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती मीरा सभरवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस योग सत्र में कुल 128 प्रतिभागियों ने भाग लिया और योग के माध्यम से निरोग जीवन जीने की कला सीखी। कार्यक्रम में सुनीता जी एवं वैभव श्रीवास्तव  ने प्रशिक्षक के रूप में प्रतिभागियों को मार्गदर्शन दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में निगम पार्षद संदीप कपूर जी तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से अशोक कपूर जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने अपने वक्तव्यों में योग को जीवन का अभिन्न हिस्सा बताते हुए इसके मानसिक, शारीरिक और सामाजिक लाभों पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर समाजसेवी श्रीमती चंचल कपूर, रणवीर सिंह, श्रीमती सरिता भाटिया, श्रीमती सीमा शर्मा, राजेन्द्र कपूर व कु. राशि चौहान की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनका योगदान सामाजिक जागरूकता और योग के प्रचार में अहम रहा।

 संयोजिका श्रीमती मीरा सभरवाल ने कहा हमारा उद्देश्य है कि समाज का प्रत्येक नागरिक योग के माध्यम से स्वयं को शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाए। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में योग एक साधन है संतुलन और शांति का। सभी प्रतिभागियों और गणमान्य अतिथियों को मैं तहे दिल से धन्यवाद देती हूं जिन्होंने इस आयोजन को सफल बनाया।”

कार्यक्रम का समापन आभार एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें श्रीमती मीरा जी ने सभी सहभागियों को आगामी आयोजनों में भी भाग लेने का आह्वान किया। सार्थक शिक्षा समिति का यह प्रयास समाज में स्वास्थ्य और जागरूकता की दिशा में एक अनुकरणीय पहल साबित हुआ।

Share This Post:-
Post Views: 27 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *