दिल्लीराष्ट्रीय

अब बदलेगा बिजली बिल का खेल! देशभर में लगेंगे स्मार्ट मीटर, सरकार का बड़ा फैसला”

Amar sandesh दिल्ली।देशभर के करोड़ों बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर है। केंद्र सरकार तेजी से स्मार्ट मीटर लगाने की योजना पर काम कर रही है, जिससे न सिर्फ बिजली बिल का तरीका बदलेगा बल्कि उपभोक्ताओं को कई नई सुविधाएं भी मिलेंगी।

भारत सरकार ने पुनर्संरचित वितरण क्षेत्र योजना (RDSS) के तहत बिजली व्यवस्था को पूरी तरह बदलने की तैयारी कर ली है। इस योजना पर 2.83 लाख करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

 इस योजना का सबसे बड़ा फोकस:

देशभर में स्मार्ट मीटर लगाना,बिजली चोरी और लाइन लॉस कम करना,कंपनियों की हालत सुधारना,20 करोड़ से ज्यादा स्मार्ट मीटर मंजूर,6 करोड़ से ज्यादा मीटर लग चुके हैं

 उपभोक्ताओं को क्या मिलेगा फायदा?

प्रीपेड मीटर जितना रिचार्ज उतनी बिजली,बिल में पारदर्शिता

गलत बिल की शिकायत कम बकाया को किस्तों में भरने की सुविधा,सबसे बड़ी राहत: स्मार्ट मीटर से ज्यादा लोड पर कोई जुर्माना नहीं लगेगा।

 क्या बदल सकता है?

हर यूनिट का हिसाब रियल टाइम में होगा,बिजली चोरी पर सख्ती बिल लेट होने पर तुरंत असर

सरकार का दावा

बिजली नुकसान (AT&C Loss)

 21.91% से घटकर 15.04%

वसूली बढ़ी 92.9% से बढ़कर 97%यानी सिस्टम पहले से ज्यादा सख्त और पारदर्शी हो रहा है।

Share This Post:-
Post Views: 18 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *