दिल्लीराज्यराष्ट्रीय

नव नियुक्त दिल्ली प्रदेश पर्वतीय कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप भन्डारी का समारोह पूर्वक अभिनंदन

संगीता रावत

नई दिल्ली। नव नियुक्त दिल्ली प्रदेश पर्वतीय कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह भन्डारी ने कहा कि उनकी असली ताकत उत्तराखण्ड के लोग हैं, जिन्होंने उन्हें इस मुकाम तक पहुॅचाया है।

गौरतलब है कि कुलदीप सिंह भन्डारी को दिल्ली प्रदेश पर्वतीय कांग्रेस का  अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। श्री भन्डारी के सम्मान में पूर्वी दिल्ली के उत्तराखण्डी प्रवासियों द्वारा पश्चिमी विनोद नगर में एक स्वागत समारोह आयोजित कर बधाईयां दी गयीं व उनका अभिनंदन किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए कुलदीप सिंह भन्डारी ने कहा कि पर्वतीय कांग्रेस का  अर्थ केवल उत्तराखण्ड के संदर्भ में नहीं है बल्कि भारत के समस्त पर्वतीय प्रदेशों से है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल मेरा ही नहीं अपितु  समस्त उत्तराखण्ड वासियों  तथा पर्वतजनों का है। उन्होंने कहा कि वह पूर्ववत् जनता की सेवा दलगत राजनीति से उपर उठकर करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी राजनीतिक निष्ठा व वैचारिक प्रतिबद्धता पूर्णतः कॉग्रेस के साथ थी और रहेगी, परंतु सेवा कार्य वह दलगत राजनीति से उपर उठकर करते रहेंगे। श्री भन्डारी ने इस अवसर पर दिल्ली के पटपड़गंज जिला कॉग्रेस के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत का विशेष आभार व्यक्त किया। श्री भन्डारी ने कहा कि श्री रावत ने उन्हें  दिल्ली प्रदेश पर्वतीय कांग्रेस का  अध्यक्ष बनाने हेतु शीर्ष नेतृत्व को एक राय बनाने के लिये काफी कोशिश की। लक्ष्मण सिंह रावत ने कुलदीप सिंह भन्डारी को बधाई देते हुए कहा कि पर्वतीय कांग्रेस में भारत के सभी पर्वतीय लोगों को प्रतिनिधित्व प्रदान किया जाता है। उन्होंने श्री भन्डारी के उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।

 

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रणबीर सिंह पुण्डीर ने अपने संबोधन के दौरान नवनियुक्त अध्यक्ष श्री भन्डारी को बधाई देते हुए उन्हें सच्चा कांग्रेसी करार दिया। उन्होंने बताया कि पर्वतीय कांग्रेस की स्थापना पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इंदिरा गॉधी द्वारा प्रवास पर रहने वाले पर्वतजनों के लिए की थी,जिसके प्रथम दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष कुलानंद भारती बने। पीतांबर दत्त बड़थ्वाल,युएस पॅवार और ओमकार सिंह नेगी जैसे नेजाओं ने इस पद को सुशोभित किया। पूर्व निगम पार्षद राजीव वर्मा ने श्री भन्डारी को बधाई देते हुए उनसे पूर्ववत समाजसेवी के तौर पर कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की। अनेक प्रवासी संस्थाओं के प्रतिनिघियों सहित पूर्वी दिल्ली के विभिन्न कांग्रेसी नेता व हजारों प्रवासियों ने अभिनंदन समारोह में शिरकत की।

Share This Post:-
Post Views: 17 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *