दिल्लीराज्यराष्ट्रीय

नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन के  प्रांगण में  दूसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली

नयी दिल्ली। 17 वी लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत मिला । भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के नेता के तौर पर नरेंद्र मोदी ने लगातार राष्ट्रपति भवन के  प्रांगण में  दूसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में एक भव्य समारोह में नरेंद्र मोदी व उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में आमंत्रित लगभग आठ हजार खास मेहमानों की मौजूदगी में क्रीम रंग का कुर्ता पायजामा एवं अपनी चिरपरिचित जैकेट पहने मोदी ने शपथ लेने के बाद राष्ट्रपति के पास जाकर उनसे गर्मजोशी के साथ हाथ मिलाया और मुस्कुराते हुए उनसे बधाई स्वीकार की।

समारोह में उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री, कई देशों के प्रमुख, संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित थे। शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करने वाले ‘‘बंगाल की खाड़ी बहु क्षेत्रीय तकनीकी एवं आर्थिक सहयोग उपक्रम’’ (बिमस्टेक) के नेताओं में बांग्लादेश के राष्ट्रपति अब्दुल हामिद, श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना, नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली, म्यामांर के राष्ट्रपति यू विन म्यिंट एवं भूटान के प्रधानमंत्री लोताय शेरिंग शामिल हैं। मोदी के बाद राजनाथ सिंह और फिर अमित शाह ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। मोदी के नये मंत्रिमंडल के 24 कैबिनेट मंत्रियों में भाजपा के 20 तथा राजग के घटक शिवसेना, लोजपा एवं शिरोमणि अकाली दल के एक एक सदस्य शामिल हैं। मोदी मंत्रिमंडल के कैबिनेट मंत्रियों में राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, डी वी सदानंद गौड़ा, निर्मला सीतारमण, राम विलास पासवान, नरेन्द्र सिंह तोमर, रविशंकर प्रसाद, हरसिमरत कौर, थावर चंद गहलोत, डॉ. एस जयशंकर, रमेश पोखरियाल निशंक, अर्जुन मुंडा, स्मृति ईरानी, डॉ. हर्षवर्धन, प्रकाश जावडे़कर, पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, मुख्तार अब्बास नकवी, प्रहलाद जोशी, डॉ. महेन्द्र नाथ पांडे, अरविंद सावंत, गिरिराज सिंह और गजेन्द्र सिंह शेखावत शामिल हैं।  राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संतोष गंगवार  बरेली (उप्र), राव इंद्रजीत सिंह गुड़गांव (हरियाणा),  श्रीपद नाइक उत्तर गोवा (गोवा), जीतेंद्र सिंह उधरपुर (जम्मू-कश्मीर), किरेन रिजिजू अरुणाचल पश्चिम, प्रहलाद पटेल दमोह (मप्र) आरके सिंह आरा (बिहार), हरदीप पुरी राज्यसभा सदस्य, मनसुख मांडवि शामिल हैं।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *