राज्यराष्ट्रीयहरियाणा

नरेंद्र मोदी भारत को सोने की चिडिय़ा व विश्वगुरू बनाने का अहसास करवा रहे हैं: मनोहर लाल

चण्डीगढ़, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विभिन्न घोषणाएं कर हरियाणावासियों को विभिन्न सौंगातों के तोहफे दिए, जिनमें स्वस्थ हरियाणा के तहत सभी 22 जिलों के नागरिक अस्पतालों में आयुष्मान भारत स्वास्थ्य सुरक्षा योजना, म्हारा गांव जगमग गांव योजना के तहत 507 ओर गांवों में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति, शहीदों के आश्रितों के लिए ग्रुप बी की भर्तियों में आरक्षण का प्रावधान, सरकारी कर्मचारियों को अन्य विभागों में उच्च पद पर आवेदन के लिए आगे से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना आवश्यक नहीं होगा जैसे घोषणाएं प्रमुख रूप से शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने आज प्रदेश में एक नवंबर 2018 से सभी सामाजिक सुरक्षा पैंशन 1800 से बढ़ाकर 2000 रुपये करने की घोषणा भी की।
मुख्यमंत्री  72वें स्वतंत्रता दिवस पर ऐतिहासिक नगर हिसार के महाबीर स्टेडियम में राष्ट्रीय ध्वज फहराने तथा परेड का निरीक्षण करने उपरांत हरियाणा के लोगों को स्वतंत्रता दिवस का अपना संदेश दे रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने लघुसचिवालय स्थित शहीद स्मारक पर जाकर शहीदों को अपने श्रद्घासुमन अर्पित किए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश को आजादी 1947 में मिल गई थी, परंतु हांसी के पास गांव रोहणात वासियों को 1857 की क्रांति में भाग लेने पर अंग्रेजों के जुल्म सहने पड़े और बच्चों तक को गिरडियों से कुचला गया और उन्हें स्वतंत्रता की मीठास के अनुभव के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। उन्होंने कहा कि वे स्वयं 23 मार्च को शहीदी दिवस पर उस गांव में जाकर तिरंगा फहराकर आए थे और आज रोहणात गांव में स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराकर आजादी का जश्र मना रहे हैं। मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर  रोहणात फ्रिडम ट्रस्ट के विधिवत रूप से गठन की घोषणा भी की।
उपस्थित सभी नागरिकों और स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा के वीरों का सदा से ही यह संकल्प रहा है कि वे देश के लिए सब कुछ न्योछावर करने में प्रदेश के वीर सदा आगे रहे हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण यह है कि नेता जी सुभास चन्द्र बोस की ‘आजाद हिन्द फौज’ में सबसे ज्यादा सैनिक हरियाणा से ही थे। आज भी भारतीय सेनाओं में औसतन हर दसवां जवान इसी हरियाणा से है। उन्होंने कहा कि सन् 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के दौरान हांसी के लाला हुकुम चंद कानूनगो और मिर्जा मुनीर बेग को अंग्रेजी शासकों ने फांसी के फंदे पर उनके मकान के सामने सार्वजनिक रूप से लटका दिया। उनकी यातनाएं यहीं नहीं रूकी, धर्म पर चोट करने के लिए हुकुम चंद को दफनाया गया और मिर्जा मुनीर बेग को जलाया गया। उन्होंने कहा कि हिसार के महान स्वतंत्रता सेनानी दादा गणेशी लाल जी ने भी स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई। यह नगर लाला लाजपत राय जी की कर्मभूमि रहा। उनकी पत्नी राधा देवी इसी षहर की बेटी थीं। यहीं से उनके दिल में आजादी के आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने की चिंगारी फूटी थी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने पिछले 45 महीनों में 488 स्वतंत्रता सेनानियों की पोतियों को 2 करोड़ 48 लाख रुपये से अधिक की राशि कन्यादान के रूप में दी है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भी भूतपूर्व सैनिकों की ‘वन रैंक-वन पेंशन’ की सालों से लम्बित मांग को पूरा किया है। देश की रक्षा के लिए प्रदेश के शहीद होने वाले सैनिकों के आश्रित परिवारों को दी जाने वाली एक्सग्रेशिया ग्रांट 50 लाख रुपये कर दी है, जबकि पहले की सरकारों में केवल 20 लाख रुपये ही मिलते थे। युद्ध, आतंकवाद या अन्य घटना के दौरान घायल सैनिकों को दी जाने वाली राशि में नि:शक्तता के आधार पर 15 गुणा तक बढ़ोतरी की गई है।
उन्होंने कहा कि हमने न केवल स्वतंत्रता सेनानियों, भूतपूर्व सैनिकों एवं सेवारत सैनिकों, अद्र्ध सैनिक बलों को सुविधाएं दी हैं बल्कि मातृ भाषा हिन्दी के सत्याग्रहियों और एमरजैंसी के दौरान जेल जाने वाले प्रजातंत्र के प्रहरियों को भी 10 हजार रुपये मासिक पेंशन दी है। इसके अलावा 60 वर्ष से अधिक आयु के मीडिया कर्मियों को भी दस हजार रुपये मासिक पैंशन देने का कार्य हमारी सरकार ने किया है।
उन्होंने कहा कि वे प्रदेश में एक ऐसी व्यवस्था बनाने के पक्षधर हैं, जिसमें हर हरियाणवी को बराबर फलने-फूलने का मौका मिले। उन्होंने जब मुख्यमंत्री का कार्यभार सम्भाला तो कई चुनौती थी।  राजनीति में फैला भ्रष्टाचार व अपने-अपने परिवार को फायदा पहुंचाने वाले सिस्टम से अलग कैसे हो ? ये सब सवाल मेरे सामने थे। सिस्टम बदलने का रास्ता कठिन था, लेकिन लक्ष्य साफ  था। हम उस रास्ते पर चले, जिसके परिणाम हमारे सामने हैं। आज हरियाणा आर्थिक तरक्की की रफ्तार पकड़ चुका है। प्रदेश में हर नागरिक को आज अपना हक लेने के लिए किसी के आगे गिड़गिड़ाना नहीं पड़ता। प्रदेश का कमजोर, गरीब व आम आदमी भी आज तरक्की की रफ्तार में शामिल होने का सपना देख सकता है। पहले सरकार का फायदा केवल दबंग लोग ही उठाते थे, इस कल्चर का प्रदेष में अब नामोनिशान मिट चुका है।
सिस्टम में बदलाव करना जितना मुश्किल होता है, उससे ज्यादा मुष्किल होता है बदले हुए माहौल को स्वीकार करना।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जब प्रदेश में पढ़ी-लिखी पंचायतें चुनने का फैसला हुआ, सब जानते हैं किस-किस ने विरोध किया और क्यों किया ?  हमने लड़ाई सुप्रीम कोर्ट तक लड़ी और सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा के इस बदलाव की सराहना की और अपने फैसले में दूसरे प्रदेशों को अपनाने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार हमने ई-गर्वनैंस और ऑन लाइन सिस्टम लागू करके भ्रष्टाचार के रास्ते बंद करने का काम किया। जिसका उल्लेख इंडियन मीडिया रिसर्च की रिपोर्ट के सर्वे में आया है कि हरियाणा में पिछले चार वर्षों में 31 प्रतिशत भ्रष्टïाचार खत्म हुआ है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टोलरैंस की नीति पर अडिग हैं। हमने बिचौलियों के माध्यम से चल रहे गौरखधंधे को काफी हद तक काबू कर लिया है। चाहे वे सरकारी नौकरियां दिलवाने में या लोगों के सरकारी कामकाज करवाने में दलाली करते थे या बदलियों में पैसा खाते थे। हमने सार्वजनिक वितरण प्रणाली में, सामाजिक सुरक्षा पेंशनों में और छात्रवृत्तियों में भ्रष्टाचार को समाप्त किया है।
उन्होंने कहा कि तमाम अवरोधों के बावजूद बदलाव की ये रफ्तार हम रूकने नहीं देंगे। सरकारी नौकरियों को हमने एक चुनौती के रूप में मिशन मैरिट में बदला है, जिसके फलस्वरूप आज प्रदेश के युवाओं में इस बदलाव का असर नजर आ रहा है। उनमें आत्म-विश्वास बढ़ा है। निर्यात के मामले में हरियाणा पांचवे स्थान पर है। मुख्यमंत्री ने संकल्प लेते हुए कहा कि वे हरियाणा की इस आर्थिक तरक्की की रफ्तार को टूटने नहीं देंगे। उन्होंने उपस्थित लोगों को जो इस रफ्तार को तोडऩा चाहते हैं, उनसे सावधान रहने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार कश्मीर की आजादी के नाम पर कुछ राजनेता ऐसे असमाजिक तत्वों को सह देकर देश के साथ खिलवाड़ करने की होड़ में लगे हैं। ऐसे लोगों से भी सावधान रहना होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी का यह वर्ष अच्छी बरसात का संदेश भी लाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 जुलाई 2018 को 14 खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्यों में 200 रुपये से 1800 रुपये प्रति क्विंटल की भारी वृद्धि करके अन्नदाताओं पर धन की वर्षा की है। यह 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के उनके लक्ष्य प्राप्त करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि इजरायल दौरे पर उन्होंने देखा कि वहां पर कैसे कम पानी से बागवानी व दूसरी फसलों की खेती की जा रही है। सरकार इजरायल की उन्नत कृषि एवं बागवानी तकनीकों का प्रदेश में प्रयोग करने पर बल दे रहे हैं। आगामी तीन वर्षो में प्रदेश के हर जिले में बागवानी फसलों के उत्कृष्टïता केन्द्र स्थापित करने की योजना है। करनाल में महाराणा प्रताप के नाम पर एक बागवानी विश्वविद्यालय स्थापित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि ‘हर खेत को पानी’’ उपलब्ध करवाने तथा बूंद-बूंद पानी का सदुपयोग सुनिश्चित करने के लिए वे कटिबद्घ हैं और पिछले चार वर्षों के कार्यकाल में सिंचाई प्रणाली के सुधार की दिशा में सरकार ने कई स्कीमें शुरू की हैं। हमने दक्षिणी हरियाणा के ऐसे चैनलों पर पानी पहुंचाया है, जिनमें पिछले 30-40 वषों से पानी नहीं पहुंचा था। उन्होंने कहा कि पानी का समान बंटवारा सुनिश्चित किया है।  उन्होंने कहा कि 36 खण्डों में सूक्ष्म सिंचाई योजना लागू की है।
उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन की शुरूआत करते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 150वीं जन्म शताब्दी  2 अक्तूबर, 2019 तक भारत को खुले में शौच से मुक्त बनाने का आह्वान किया था। इस दिशा में हरियाणा देश का पहला राज्य है, जिसने हर गांव एवं हर शहर को पिछले वर्ष ही खुले में शौच मुक्त बना दिया।
उन्होंने कहा कि हमने हरियाणा को देश का पहला कैरोसीन फ्री प्रदेश बनाया है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत लगभग 5 लाख गैस कनैक्शन गरीब परिवारों को दिए हैं और 2 अक्तूबर गांधी जयंती तक ऐसा कोई भी परिवार हरियाणा में नहीं होगा जिसके पास गैस कनैक्शन न हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के प्रति सरकार संवेदनशील है। महिला सुरक्षा के लिए पिछले 48 साल में प्रदेश में केवल एक महिला थाना था और पिछले 45 महीनों में 29 महिला पुलिस थाने खोले गये हैं। महिला सुरक्षा के लिए ‘दुर्गा शक्ति’ ऐप शुरू किया गया है तथा दुर्गा शक्ति रैपिड एक् शन फोर्स का गठन किया गया है, जिसके तहत मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. भीम राव अम्बेडकर की 127वीं जयंती पर प्रदेश के सात जिलों में अंत्योदय भवनों का शुभारम्भ किया गया। इन केन्द्रों में 22 विभागों की 179 अंत्योदय योजनाओं की जानकारी उपलब्ध है। शेष 15 जिलों में अगले तीन-चार महीनों में अन्त्योदय भवन खोल दिए जाएंगे। इनमें अनुसूचित जातियों, पिछड़े वर्गों एवं गरीब लोग एक ही छत के नीचे विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ले सकते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलों की तरफ  युवाओं का रुझान बढ़ाने के लिए हमने नई खेल नीति लागू की है। पुरस्कार राशि में भारी बढ़ोतरी की गई है। गांव स्तर पर योग, व्यायामशालाएं तथा आधुनिक खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जा रहा है। अब तक 628 व्यायामशालाएं एवं योगशालाएं स्थापित की जा चुकी हैं।
उन्होंने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मैडल जीतकर हरियाणा का नाम रोशन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने 18 अगस्त से इण्डोनेशिया में आयोजित होने जा रहे 18वें एशियाई खेलों में भाग लेने वाले भारत, विषेशकर हरियाणा के खिलाडिय़ों को शुुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की। हरियाणा के खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राष्टï्रमंडल खेलों की सिल्वर पदक विजेता पूजा ढंाडा 75 लाख रुपये, किरण गोदारा को 50 लाख रुपये तथा प्रतिभागी प्रीति जांगड़ा को साढे सात लाख रुपये के साथ-साथ अन्य खिलाडिय़ों को भी सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री ने हिसार प्रदेश का एक ऐतिहासिक जिला है। गत 45 महीनों में इस जिले में विकास को एक नई दिशा मिली है। इस अरसे में सडक़, माइनर, शिक्षा, स्वास्थ्य, गौ अभ्यारण, पेयजल, ग्रामीण विकास आदि क्षेत्रों में विभिन्न विकास कार्यों पर 2399 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में विकास की तस्वीर बदली है और हर वर्ग की तकदीर बदली है। प्रदेश में शांति और विकास का बड़ा सुंदर माहौल है। प्रदेश के लगभग 2 लाख 50 हजार कर्मचारियों को सातवें केन्द्रीय वेतन आयोग का लाभ देने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य है। प्रदेष में पहली बार सभी पुलिसकर्मियों के लिए साप्ताहिक अवकाष की षुरूआत की गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा ने पिछले 45 महीनों में अभूतपूर्व विकास का सफर तय किया है। परंतु यह एक पड़ाव  मात्र है, मंजिल नहीं। अभी हमें विकास की नई-नई मंजिले छूनी हैं।  उन्होंने लोगों से अपील की कि वे स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर हम हरियाणा एक-हरियाणवी एक’ की भावना से राष्ट्र की एकता और अखण्डता की रक्षा तथा राष्ट्र व प्रदेश के नव-निर्माण के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लें। मुख्यमंत्री ने सभी के सुखद जीवन और उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना करते हुए लोगों को रक्षाबंधन और जन्माश्टमी शुभकामनाएं देता हूँ। मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस का अपना संदेश प्रसिद्घ कवि रविंद्र नाथ टैगोर तथा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कविताओं पर केंद्रित कर लोगों को भावुक किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता सेनानियों, शहीदों के परिजनों व विभिन्न क्षेत्र में कार्य करने वालों के साथ-साथ प्रतिभावान खिलाडिय़ों को भी सम्मानित किया।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *