राष्ट्रीय

देशभर में मॉक ड्रिल आज, युद्ध जैसे हालातों से निपटने की तैयारी

देशभर में मॉक ड्रिल आज, युद्ध जैसे हालातों से निपटने की तैयारी

गृहमंत्रालय का निर्देश, आज सुरक्षा अभ्यास पूरे देश में

Amar sandesh दिल्ली।पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव को देखते हुए भारत सरकार सतर्क हो गई है। गृहमंत्रालय ने सोमवार को सभी राज्यों को मॉक ड्रिल (सुरक्षा अभ्यास) आयोजित करने का निर्देश दिया था। इसके तहत मंगलवार से तैयारियां शुरू कर दी गईं और आज, बुधवार 7 मई को पूरे देश में अलग-अलग जगहों पर मॉक ड्रिल की जा रही है।

 

दिल्ली में शाम 4 बजे ड्रिल, 7 बजे ब्लैकआउट

देश की राजधानी दिल्ली में आज शाम 4 बजे मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। इसके बाद शाम 7 बजे ब्लैकआउट (बिजली बंद कर अंधेरा करना) किया जाएगा। यह अभ्यास युद्ध जैसे हालात में नागरिकों की तैयारियों और प्रतिक्रिया का परीक्षण करने के लिए किया जा रहा है।

गाजियाबाद के स्कूलों में सिविल डिफेंस की मॉक ड्रिल

दिल्ली से सटे गाजियाबाद के 10 स्कूलों में सिविल डिफेंस की मॉक ड्रिल कराई जाएगी, जिसमें बच्चों और शिक्षकों को आपातकालीन स्थिति में कैसे सुरक्षित रहें, यह सिखाया जाएगा।

 

मुंबई में 60 जगह सायरन, मैदान में सामूहिक प्रशिक्षण

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी आज शाम 4 बजे मॉक ड्रिल होगी। इस दौरान शहर के 60 अलग-अलग स्थानों पर सायरन बजाए जाएंगे। इसके साथ ही दक्षिण मुंबई के एक खुले मैदान में नागरिकों को युद्ध जैसी स्थिति में बचाव के तरीके सिखाए जाएंगे।

उत्तर प्रदेश सहित कई अन्य राज्यों में भी मॉक ड्रिल आयोजित की जा रही है। सभी जगहों पर प्रशासन और सुरक्षा बलों के साथ आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित और समन्वित प्रतिक्रिया दी जा सके।

 

 

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *