राज्यराष्ट्रीयहरियाणा

सदस्यता अभियान को और अधिक गति दी जाएगी :मनोहर लाल 

नई दिल्ली, । हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल  ने  नई दिल्ली से मनो अगेन वालंटियर अभियान (Mano Again volunteer Compaign)  का शुभारंभ करते हुए कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा बूथ स्तर पर व्यापक स्तर सदस्यता अभियान को और अधिक गति दी जाएगी। नई दिल्ली में हरियाणा भवन से  हरियाणा के मुख्यमंत्री ने भाजपा युवा मोर्चा के मनो अगेन वालंटियर अभियान का शुभारंभ किया। इस असर पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष मनीष यादव,प्रदेश महामंत्री जनक पोपली,प्रदेश उपाध्यक्ष लोकेश नागरू, प्रदेश उपाध्यक्ष तीर्थ राणाव जिला अध्यक्ष मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मनीष यादव ने बताया कि मनो अगेन वालंटियर अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा प्रदेश के सभी 90 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में बूथ स्तर पर व्यापक स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। लोकसभा चुनावों में भाजपा प्रत्याशियों को मिले कुल मतों के कम से कम 25 प्रतिशत मतदाताओं को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाया जाना प्रमुख उद्देश्य है।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *