दिल्लीराज्यराष्ट्रीय

लोगों से हाथ जोड़कर  विनती है कि  शांति, व्यवस्था बनाये रखें – मनोज तिवारी

 नई दिल्ली, ।  नागरिकता संशोधन कानून को लेकर उत्तर पूर्व दिल्ली के जाफराबाद, यमुना विहार, करावल नगर और आसपास के इलाके में चल रहे विरोध प्रदर्शन में हुई हिंसक झड़प की घटना की दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  मनोज तिवारी ने कड़ी निंदा की है। दिल्ली के लोगों से संयम बरतने का अनुरोध करते हुए श्री तिवारी ने कहा कि दिल्ली के लोगों से हाथ जोड़कर ये विनती है कि किसी प्रकार की अफवाहों से बचें और दिल्ली में शांति व्यवस्था बनाये रखें।

श्री तिवारी ने कहा कि हिंसा की आग में जलती हुई दिल्ली की कल्पना किसी ने भी नहीं की होगी। दिल्ली में अशांति का माहौल बनाने के लिए आज भी नागरिकता कानून को लेकर दिल्ली के लोगों को भ्रमित किया जा रहा है। शाहीन बाग में प्रदर्शन को 2 महीने से भी ज्यादा हो गए और अब कुछ लोग दिल्ली के बाकी हिस्सों में भी विरोध प्रदर्शन कर दिल्ली के लाख लोगों को परेशान कर रहे हैं। विरोध प्रदर्शन की वजह से यातायात बाधित हो गया, इलाके में जाम की समस्या पैदा हो गई है और कई मेट्रो स्टेशनों पर आवागमन प्रभावित हो रहा है।

श्री तिवारी ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन की आड़ में उपद्रवी सड़क पर उतरकर दिल्ली के लाखों लोगों को परेशान कर रहे हैं और दिल्ली में हिंसक गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं जिस पर नियंत्रण करना बहुत जरूरी है। नागरिकता कानून के विरोध में धरने पर बैठे लोगों को ये समझने की जरूरत है कि नागरिकता संशोधन कानून में हमारे भारत के किसी भी धर्म के लोगों की नागरिकता समाप्त करने की बात ही नहीं है, ये तो सिर्फ 2014 तक कुछ लोग जो पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से भारत आए, उन लोगों को नागरिकता देने का एक कानून बना है, किसी की नागरिकता छीनने का नहीं।

Share This Post:-
Post Views: 18 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *